फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agarwal landed on the road with the Society Congress

अग्रवाल समाज के साथ सड़क पर उतरे कांग्रेसी

Tue, 07 Oct 2014 12:10 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कैथ्ाल
अमर उजाला/ ब्यूरो, कैथ्ाल Updated Tue, 07 Oct 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Agarwal landed on the road with the Society Congress
फैक्टरी मालिक पर हमला कर मारपीट करने के मामले ने सोमवार सुबह उस समय तूल पकड़ लिया, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर इनेलो नेताओं पर हमला करवाने का आरोप लगाते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के कारण करनाल रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं इस मामले में इनेलो प्रत्याशी कैलाश भगत ने पार्टी नेताओं पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह अग्रवाल समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवगृह पिहोवा चौक पर प्रदर्शन किया। समाज के प्रवीण चौधरी, प्रवीण जैन, राजेंद्र अग्रवाल, अश्वनी शोरेवाला, रामनिवास मित्तल, अशोक किच्छानिया, अशोक गोयल एडवोकेट, कृष्ण जैन, विजय आरे वाला, रामकुमार बंसल सहित भारी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन कर करनाल रोड से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन दिया। इन लोगों ने मांग की कि चुनाव को देखते हुए गुंडा तत्वों पर अंकुश लगाया जाए। समाज के नेता राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी का कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लेने के कारण सौरभ चौधरी पर हमला हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ता मांग करते हैं कि चुनाव में गुंडागर्दी पर अंकुश लगाया जाए।
विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस में दर्ज शिकायत में मॉडल टाउन निवासी सौरभ चौधरी ने बताया कि वह उद्योग मार्ग पर फैक्टरी चलाता है। रविवार रात करीब सवा दस बजे वह फैक्टरी से घर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने कार रुकवा ली और एक्सीडेंट करने की बात कहते हुए पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इन युवकों ने फोन करके पांच-छह अन्य युवकों को भी बुला लिया और डंडों आदि से उसे बुरी तरह से पीटा। बाद में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया। सौरभ ने शिकायत में यह भी कहा कि हमलावरों ने हमला करते समय कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने के कारण पीटने की बात भी कही थी। वहीं थाना सिविल लाइन प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कांग्रेस की बौखलाहट : कैलाश
कोयल कांप्लेक्स में हुए पत्रकार सम्मेलन में इनेलो प्रत्याशी कैलाश भगत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गैर कानूनी काम करता है तो उसे मौके पर ही गिरफ्तार करके कार्रवाई की जाए। वे खुद या उनकी पार्टी गैर कानूनी कार्य में विश्वास नहीं रखती। पार्टी और उन पर लगाए गए आरोप गलत हैं। यह सब कांग्रेस की बौखलाहट का नतीजा है। भगत ने चुनाव आयोग से मांग की कि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार द्वारा किए जा रहे सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग को रोका जाए तथा फर्जी वोट के मामले में कार्रवाई की जाए। एक-एक घर में चार से पांच फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं। ताजा मामला हुडा निवासी मकान नंबर-64 के मालिक का है जहां चार फर्जी वोट बनाए गए हैं।

गुंडा तत्वों पर कार्रवाई हो : सुरजेवाला
वहीं इस संबंध में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि दस साल में पूर्व में फैले गुंडाराज को मुश्किल से खत्म करते हुए शांति कायम की थी। यदि कोई शहर में गुंडागर्दी कर शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। निर्वाचन आयोग से इस संबंध में मांग की जाती है कि गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।


समाज सुरजेवाला का करेगा अभिनंदन
उधर इस घटना के विरोध में अग्रवाल समाज के नेताओं ने नौ अक्तूबर को सुरजेवाला के अभिनंदन का फैसला लिया है। समाज के नेता राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह पहला चुनाव होगा, जब अग्रवाल समाज खुलकर किसी नेता के समर्थन का ऐलान करेगा। नौ अक्तूबर को कैथल में कार्यक्रम का आयोजन कर सुरजेवाला का समर्थन देने का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed