फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Again delay in implementation of roster in PU

पीयू में रोस्टर लागू करने में फिर देरी

Thu, 22 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Again delay in implementation of roster in PU
चंडीगढ़। शिक्षा मंत्रालय ने सभी आईआईटी, आईआईएम आदि शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि शिक्षक भर्ती से पहले रोस्टर हर हाल में लागू हो। उसी के मुताबिक भर्तियां हों। इससे पहले भी यूजीसी ने यह आदेश जारी किए थे, लेकिन पीयू में अब तक रोस्टर लागू नहीं हो पाया। इससे कर्मचारियों में आक्र्रोश है। हालांकि रोस्टर को लेकर आखिरी बैठक होनी है, जिसमें इसका अंतिम खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ दिया जाना है। इसके लिए रोस्टर बनाया जाना है। कई वर्षों से पीयू इसे नहीं बना पाई। मामला केंद्र सरकार, चांसलर कार्यालय, एससी-एसटी आयोग पहुंचा। वहां से दबाव पड़ा तो पीयू ने कमेटियां बनाई और इस पर काम शुरू किया, लेकिन अब तक इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। अब कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि वे जल्द ही इसे लेकर आयोग व यूजीसी को पत्र लिखेंगे और पीयू में प्रदर्शन करेंगे। हालांकि पीयू ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस प्रकरण का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed