फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   again CM Badal Attacks on AAP and Congress

आप, कांग्रेस पर फिर बरसे सीएम बादल, 84 दंगों पर भी बोले

Wed, 17 Aug 2016 09:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खन्ना
अमर उजाला ब्यूरो, खन्ना Updated Wed, 17 Aug 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
again CM Badal Attacks on AAP and Congress
रैली को संबोधित करते सीएम बादल - फोटो : Amar ujala
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने एक बार फिर आप और कांग्रेस को निशाने पर लिया है। राज्य स्तरीय शहीदी कांफ्रेंस में बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। लोग इन दोनों पार्टियों की पंजाब व सिख विरोधी मानसिकता का समर्थन न करें। 
विज्ञापन


खन्ना के गांव ईसड़ में आयोजित राज्य स्तरीय शहीदी कांफ्रेंस में बादल बोले कि दोनों पार्टियां पंजाब और पंजाबियत को खत्म करने पर तुली हैं। उन्होंने ऑपरेशन ब्लू स्टार व 1984 के दंगे को कांग्रेस की देन करार दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पंजाब से उसकी राजधानी और पंजाबी बोलने वाले इलाके छीने। सच्चा पंजाबी कांग्रेस को कभी माफ नहीं कर सकता। सबसे पहले सीएम बादल व हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह तलवंडी ने शहीद करनैल सिंह की प्रतिमा को फूल माला पहनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए बादल बोले कि यह भगोड़ों व मौकापरस्तों की पार्टी है। दिल्ली की आप सरकार ने पंजाबियों के हितों के विपरीत सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर पंजाब के विरोध में स्टैंड लिया है। 

अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की प्राप्तियां गिनाते हुए बादल ने कहा कि साढ़े नौ वर्षों में पंजाब का जो विकास हुआ है वह किसी से छिपा नहीं है। गरीब परिवारों को दो रुपये किलो अनाज और सस्ती दालें दी जा रही हैं।


बादल ने माना कि कृषि अब मुनाफे का धंधा नहीं रहा है। इसलिए सरकार किसानों को हर साल पांच हजार करोड़ रुपये की बिजली मुफ्त दे रही है। दस वर्षों में यह रकम पचास हजार करोड़ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed