फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Again auction of 0001

दोबारा होगी 0001 नंबर के लिए नीलामी

Tue, 29 Oct 2013 01:21 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 29 Oct 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
Again auction of 0001
रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से सीएच-01-एवी सीरीज के 0001 नंबर की नीलामी दोबारा कराई जाएगी।
विज्ञापन


नीलामी 9 नवंबर को होने की उम्मीद है। इस बार भी नीलामी ओपन और छुट्टी वाले दिन ही होगी। इसी दिन सीएच-01-एवी सीरीज के बचे हुए वीआईपी नंबरों के साथ-साथ पिछली सीरीज के बचे वीआईपी नंबरों की भी नीलामी की जाएगी।


वीआईपी नंबरों की 19 और 20 अक्तूबर को हुई नीलामी में 7.01 लाख में 0001 नंबर लेने वाले आवेदक गगनदीप सिंह के नंबर को सरेंडर कर दिया है।

इसके बाद आरएलए ने नीलामी दोबारा कराने का निर्णय लिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब आरएलए को 0001 नंबर के लिए दोबारा से नीलामी करनी पड़ रही है।

विगत वीरवार को आरएलए कशिश मित्तल से मिलकर सिंह ने नंबर सरेंडर करने के लिए पत्र दे दिया था। आरएलए ने सिंह द्वारा जमा की गई 25 हजार की अग्रिम राशि जब्त कर ली थी।
विज्ञापन


मित्तल ने कहा कि 0001 नंबर के लिए अगले माह दोबारा नीलामी कराई जाएगी। इसके साथ ही बचे हुए वीआईपी नंबरों के लिए नीलामी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed