{"_id":"5ad1e12c4f1c1b6e098b4709","slug":"after-two-community-clash-in-phagwara-punjab-government-suspends-mobile-internet-and-sms-services","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंबेडकर जयंती पर पंजाब के फगवाड़ा में दो समुदायों के बीच बवाल, इंटरनेट सेवाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंबेडकर जयंती पर पंजाब के फगवाड़ा में दो समुदायों के बीच बवाल, इंटरनेट सेवाएं बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर पंजाब के फगवाड़ा में दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार देर रात कपूरथला जिले के फगवाड़ा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को लेकर अफवाह फैल गई कि कुछ लोग उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
तोड़फोड़ करने की यह अफवाग आग की तरह चौरों ओर फैल गई। इसके बाद भारी संख्या में दलित समुदाय के लोग आंबेडकर की मूर्ति स्थल के पास इकट्ठा हो गए। वहीं कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोग भी वहां जमा हो गए। इसके बाद मामला बिगड़ते देर नहीं लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि दोनों तरफ से फायरिंग भी की गई, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। दो समूहों में हुई हिंसा के बाद हालात पर काबू पाने के लिए पंजाब सरकार ने कपूरथला, जलंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर में इंटरनेट और एसएमएस सेवा बंद कर दी हैं।
विज्ञापन
Government of Punjab suspends mobile Internet services and SMS and dongle services in Kapurthala, Jalandhar, Hoshiarpur, Shaheed Bhagat Singh Nagar following clashes between two groups.
— ANI (@ANI) April 14, 2018