Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the BJP, it is now the Congress's turn; the first list could be released today.

Chandigarh News: भाजपा के बाद अब कांग्रेस की बारी, आज जारी हो सकती है पहली सूची

Sat, 28 Nov 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
After the BJP, it is now the Congress's turn; the first list could be released today.
35 वार्डों के लिए 75 संभावित नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा, मंजूरी का इंतजार
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा की 23 उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद अब कांग्रेस भी अपने पत्ते खोलने की तैयारी में है। पार्टी की पहली सूची शनिवार को जारी हो सकती है। उम्मीदवारों के नामों पर मंथन लगभग पूरा हो चुका है और अब केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी का इंतजार है। पहली सूची में कितने प्रत्याशियों को जगह मिलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
भाजपा ने 35 वार्डों में से 23 पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) अब तक दो सूचियों में 17 प्रत्याशियों के नाम जारी कर चुकी है। कांग्रेस ने सभी 35 वार्डों के लिए करीब 75 संभावित उम्मीदवारों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। कुछ वार्डों में दो से तीन दावेदारों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

भाजपा के असंतुष्ट दावेदारों पर भी नजर
भाजपा की पहली सूची में कई पुराने दावेदारों को जगह नहीं मिली है। 2021 में भाजपा के टिकट पर जीते 12 पार्षदों में से तीन को दोबारा टिकट मिला है। हालांकि, नौ पार्षदों के नाम पहली सूची में नहीं हैं, लेकिन अभी 12 वार्डों के उम्मीदवार घोषित होने बाकी हैं। ऐसे में कांग्रेस और आप की नजर भाजपा के असंतुष्ट दावेदारों पर भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत की संभावना और सर्वे के आधार पर चयन
कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन में जीत की संभावना, सर्वे और जमीनी राजनीतिक स्थिति को आधार बना रही है। पहली सूची से साफ होगा कि पार्टी कितने पुराने पार्षदों पर भरोसा जताती है और कितने नए चेहरों को मौका देती है। भाजपा की सूची के बाद कांग्रेस के सामने सामाजिक समीकरण, वार्ड आरक्षण और असंतुष्ट दावेदारों को साधने की चुनौती भी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed