फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the accident, care of heritage trees, three came in the survey, need to be pruned soon

हादसे के बाद हेरिटेज पेड़ों की सुध, सर्वे में आया तीन को जल्द छंटाई की जरूरत

Tue, 12 Jul 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
After the accident, care of heritage trees, three came in the survey, need to be pruned soon
चंडीगढ़। सेक्टर-9 स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में हादसे के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने हेरिटेज पेड़ों की सुध लेनी शुरू कर दी है। प्रशासन के विभिन्न विभागों ने 30 हेरिटेज पेड़ों की जांच की है। इनमें पाया है कि कुछ पेड़ों को जल्द प्रूनिंग की जरूरत है।
विज्ञापन

स्कूल हादसे के बाद प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के आदेश पर इंजीनियरिंग, हॉर्टिकल्चर, नगर निगम और वन विभाग की एक टीम बनाई गई थी, जिसने शहर के सभी हेरिटेज पेड़ों को जाकर देखा। पाया गया कि तीन हेरिटेज पेड़ों की जल्द प्रूनिंग की जरूरत है। इसमें सुखना लेक, सेक्टर-19 और सेक्टर-23 में मौजूद हेरिटेज पेड़ है। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि कमेटी की सिफारिशों के तहत जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें उन्हें बताया गया कि पेड़ों की कटाई और छंटाई का काम समय पर किया जा रहा है। बैठक में एक आंकड़ा भी दिया गया कि पिछले पांच साल के दौरान शहर के 1634 मृत और सूखे पेड़ों को हटाया गया है।
विज्ञापन

टीमों ने स्कूलों का किया दौरा, आज सौंपेंगे रिपोर्ट
बैठक में बताया गया कि हेरिटेज पेड़ों के साथ शहर के सभी स्कूलों में लगे पेड़ों की भी जांच की गई। इसके लिए इंजीनियरिंग, हॉर्टिकल्चर, नगर निगम और वन विभाग की कुल छह टीमें बनाई गई थीं। इन टीमों ने शहर के 211 स्कूलों का दौरा किया। कमेटी ने 201 स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थानों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है, जो मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार को सौंपी जाएगी। टीमों ने पाया है कि कई स्कूलों में ऐसे पेड़ हैं, जिन्हें प्रूनिंग की जरूरत है। इसके अलावा कई ऐसे पेड़ भी हैं, जो छात्रों के लिए खतरा हैं। विभाग की तरफ से कहा गया है कि एक हफ्ते के अंदर इन सभी को हटा देंगे और प्रूनिंग का काम भी पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed