फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after second marriage of husband, woman killed herself

प्रेम विवाह के बाद पति ने दिया धोखा तो युवती ने दी जान

Thu, 09 Jul 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा,पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाभा,पटियाला(पंजाब) Updated Thu, 09 Jul 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
after second marriage of husband, woman killed herself

स्थानीय खटड़ा कालोनी की रहने वाली 23 वर्षीय रेखा ने ससुराल वालों से दुखी होकर फंदा लगा कर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रेखा पुत्री राजिंदर ने पड़ोस में रहते राहुल नामक नौजवान से करीब तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। कुछ समय तो सब कुछ सही रहा। लेकिन करीब छह माह पहले राहुल बिना किसी को बताए दिल्ली चला गया और वहां दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


मृतका की मां ने बताया कि रेखा के ससुराल वाले उसे घर में कैद करके रखते थे व उसे प्रताड़ित भी करते रहते थे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस के उच्चाधिकारियों भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा व उसके पिता राजिंदर कुमार जो मजदूरी करके अपना गुजारा करते हैं, ने वीरवार को एसएसपी से मिलने के लिए जाना था। परंतु सुबह करीब नौ बजे रेखा ने अपने ससुराल वालों से दुखी होकर चुन्नी को फंदा बना कर पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


थाना कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। थाना कोतवाली के एसएचओ अमनपाल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता राजिंदर कुमार की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed