{"_id":"5f68e1178ebc3ee2bc65dc38","slug":"after-raid-fatal-attack-partner-due-sharing-money-incident-near-light-point-young-man-serious-chandigarh-news-pkl388591469","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारी के बाद रुपयों के बंटवारे को लेकर साथी पर जानलेवा हमला, सेक्टर-43 और 44 की लाइट प्वाइंट के पास की घटना, युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झपटमारी के बाद रुपयों के बंटवारे को लेकर साथी पर जानलेवा हमला, सेक्टर-43 और 44 की लाइट प्वाइंट के पास की घटना, युवक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-43/44 की लाइट प्वाइंट के पास एक युवक पर उसके साथी ने ही जानलेवा हमला करके लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को पीजीआई में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जांच में सामने आया कि घायल युवक डड्डूमाजरा निवासी मोनू (21) है। झपटमारी की वारदात के बाद रुपयों के बंटवारे को लेकर उसका दोर्स्त ईंट व पत्थर सिर पर मारकर भाग गया था। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी दोस्त राजीव (21) को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है।
मामला रविवार सुबह करीब 5.30 बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में पंकज वैद (38) ने बताया कि वह सेक्टर-44 स्थित आर्मी फ्लैट में रहते हैं। रोजाना की तरह रविवार सुबह सैर करने गए थे। सेक्टर-43/44 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा तो सड़क के किनारे खून से लथपथ एक युवक गिरा पड़ा दिखा। इस पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सेक्टर-34 थाना पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए सोशल मीडिया समेत शहर के विभिन्न थानों में घायल की फोटो भेजकर उसकी पहचान करवाई।
जांच में सामने आया कि युवक का नाम मोनू है और वह डड्डूमाजरा में परिवार समेत रहता है। इसके बाद सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार की अगुवाई में सब इंस्पेक्टर भगवत दयाल ने सूचना पर मोनू पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को डड्डूमाजरा से दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 19/20 सितंबर की देर रात मोनू और राजीव ने झपटमारी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद रुपयों के बंटवारे को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। गुस्से में राजीव सेक्टर-43/44 लाइट प्वाइंट के पास मोनू के सिर पर ईंट और पत्थर से जानलेवा हमला कर भाग गया था। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों नशे के आदी हैं। दोनों से पूछताछ जारी है।