फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After nine o'clock in the morning did not Kurukshetra roadways bus

कुरुक्षेत्र में सुबह नौ बजे के बाद नहीं चली रोडवेज बस

Sun, 07 Sep 2014 12:13 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 07 Sep 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट बस परमिट रद्द करने की मांग के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियनों ने चक्का जाम रख रोष जताया। प्रदर्शन में ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कस यूनियन, रोडवेज कर्मचारी यूनियन संबंधित महासंघ, रोडवेज वर्कस यूनियन संबंधित सर्वकर्मचारी संघ ने भाग लिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने नए बस स्टैंड पर नारेबाजी करते हुए पूरा दिन धरना दिया। वहीं चक्का जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

निजी वाहन चालकों ने मनमानी किराया वसूलकर खूब चांदी कूटी। रोडवेज कर्मियों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और सीएम हुड्डा का पुतला फूंका।

कुरुक्षेत्र के नए बस अड्डे से सुबह 9 बजे के बाद कोई भी बस नहीं चली। सभी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना दिया।
विज्ञापन


हड़ताल में कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियनों ने भाग लिया। इंटक के नेता जगतार सिंह सोढी दलबल सहित हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेता सुल्तान सिंह, जगतार सिंह, मायाराम, कुलदीप सिंह ने धरने पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक प्राइवेट बसों के परमिट रद्द होते तब तक पूरे हरियाणा में बसों का चक्का जाम रहेगा।

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि यह हड़ताल 17 सितंबर से होनी थी। लेकिन कैथल में पिछले तीन दिनों से रोडवेज संगठनों की हड़ताल के कारण तथा हिसार से यमुनानगर तक प्राइवेट बस को परमिट देने के कारण रोडवेज संगठनों ने शनिवार को सुबह 9 बजे से ही पूरे हरियाणा में चक्का जाम कर दिया।

प्राइवेट बसों ने कूटी चांदी
हड़ताल का फायदा प्राइवेट वाहन चालकों ने खूब उठाया। अचानक हुई इस हड़ताल के कारण यात्री मारे-मारे फिरते रहे। बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा थी। रोडवेज की हड़ताल का टैक्सी चालकों और प्राइवेट बस चालकों ने खूब लाभ उठाया। निजी वाहनों ने मानमाने दाम वसूले।

पास धारकों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
रोडवेज की हड़ताल के कारण पास धारकों विशेषकर छात्रों को भारी परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि प्राइवेट बस वालों ने पास धारकों को सफर कराने से मना कर दिया। पास धारक विद्यार्थी व अन्य लोग अपने कॉलेज व ड्यूटी पर जाने को लेकर काफी परेशान नजर आए।

पिहोवा में भी यूनियन ने दिया धरना
परिवहन विभाग के कैथल उच्चाधिकारियों द्वारा कोर्ट स्टे के बावजूद 899 निजी बस परमिटों का रूट बढ़ाए जाने के विरोध में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन सब डिपो पिहोवा ने गेट मीटिंग कर रोष प्रकट किया और बसें नहीं चलाई।

इतना ही नहीं कर्मचारियों ने चंडीगढ़ हिसार से आने वाली बसों को भी रोका, जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों के विरोध को देखते हुए लंबे रूट की बसों को चलने दिया, लेकिन इन बसों को बस स्टैंड के अंदर नहीं घुसने दिया गया।

जालंधर से संजीव कुमार, सुनीता, नीरूबाला, पूजा तथा ध्रुव मृतक सदस्य का पिंडदान करवाने सरस्वती सरोवर पर आए थे। जब वह वापसी के लिए बस स्टैंड पर पहुंचे तो उन्हें भारी परेशानी हुई।

करते रहे इंतजार, नहीं आई बस
कुरुक्षेत्र निवासी कमलजीत ने बताया कि कुरुक्षेत्र से कैथल किसी काम से जाना है और सुबह 9 बजे से र्थड गेट पर बस का इंतजार कर रहा था, लेकिन 10 बजकर 30 मिनट पर पता चला कि रोडवेज की हड़ताल के चलते बसें नहीं आ रही।


प्राइवेट वाहन चालक मनमाने पैसे ले रहे हैं और लोगों को आर्थिक हानि होने के साथ-साथ परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।

हड़ताल से हुई परेशानी
बीटेक के छात्र राज ने बताया कि कुरुक्षेत्र से हिसार अपने घर जा रहा है, लेकिन रोडवेज की हड़ताल के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

छात्र कमल ने बताया कि उसे पूंडरी जाना था लेकिन हड़ताल की वजह से वह पिछले दो घंटे से यहीं खड़ा है। इसके अलावा अन्य सवारियां भी परेशान है, जबकि निजी वाहन चालक मनमानी का किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed