{"_id":"64758693970b73ccc70cf7a5","slug":"after-murder-of-sidhu-moosewala-operations-against-gangsters-were-carried-out-from-punjab-to-canada-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर्स पर एक्शन: मूसेवाला की मौत के बाद गैंगस्टरों के खिलाफ चले कई आपरेशन, कुछ मारे गए कई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगस्टर्स पर एक्शन: मूसेवाला की मौत के बाद गैंगस्टरों के खिलाफ चले कई आपरेशन, कुछ मारे गए कई फरार
Tue, 30 May 2023 10:46 AM IST
निवेदिता वर्मा
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 10:46 AM IST
सार
एक साल में पुलिस ने 145 गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और उनके कब्जे से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए 510 हथियारों और 129 वाहनों को बरामद किया गया। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस ने 36 आरोपियों को नामजद किया।
विज्ञापन
गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा की हत्या।
- फोटो : एएनआई/संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टरों का खौफ पंजाब की धरती से लेकर कनाडा व अमेरिका तक है। पिछले साल सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब से लेकर कनाडा व अमेरिका तक में ऑपरेशन चले। पुलिस मुठभेड़ में जहां पांच नामी गैंगस्टर ढेर हुए वहीं आपसी गुटबाजी में कई नामी गैंगस्टर अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे।
विज्ञापन
पुलिस ने 145 गैंगस्टर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया और उनके कब्जे से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए 510 हथियारों और 129 वाहनों को बरामद किया गया। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद पंजाब पुलिस ने 36 आरोपियों को नामजद किया। जिनमें से चार मौत का शिकार हो गए। इसमें से दो को पुलिस ने मार गिराया, जबकि दो जेल में गैंगवार की भेंट चढ़ गए। मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह मोहना जेल में गैंगवार का शिकार हो गए। 26 फरवरी 2023 को दोनों की जेल के भीतर ही हत्या हो गई। मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा और जगरूप सिंह रूपा नाम के दो गैंगस्टर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला केस के अलावा भी पुलिस ने वांछित गैंगस्टर तेजा मेहंदीपुरिया, दो अन्य को पंजाब के बस्सी पठाना में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। तेजा 40 आपराधिक मामलों में मुकदमे का सामना कर रहा था। जहां आपसी रंजिश के कारण गैंगस्टर जरनैल सिंह की हत्या हुई वहीं अमेरिका में कैलिफोर्निया में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय मूल के 17 पुरुषों को 17 अप्रैल को हिंसक घटनाओं की एक श्रृंखला के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
वुडलैंड शूटिंग में गिरफ्तार हुए थे भगौड़े गैंगस्टर
दिसंबर 2022 वुडलैंड शूटिंग के सिलसिले में गिरफ्तार पवित्र सिंह और हुसैनदीप सिंह पंजाब के भगौड़े गैंगस्टर थे। वे मुख्य रूप से पंजाब के माझा क्षेत्र में ऑपरेट करते थे और जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े थे। जग्गू भगवानपुरिया गैंग लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग का सहयोगी था, लेकिन हाल ही में दोनों में मतभेद हो गए थे। गैंग पर 19 नवंबर 2019 को बटाला के पास पंडोरी गांव के एक मजदूर मनदीप सिंह की हत्या में शामिल होने का आरोप लगा था और उसी दिन, उनके गैंग ने अमृतसर के पास जिजियानी गांव में त्रिप्तपाल नाम के शख्स पर गोलियां बरसाईं थी। इसके बाद गैंग के सदस्य अमेरिका निकल गए।
लुधियाना में मारा गया था गैंगस्टर बाड़ेवालियां
पंजाब के लुधियाना में कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुक्खा बाड़ेवालियां की जोगिंदर नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। अभी 28 गैंगस्टर ऐसे हैं, जो पंजाब की धरती पर खून की होली खेल रहे हैं, लेकिन खुद विदेशी धरती पर बैठे हुए जिंदगी बसर कर रहे हैं। गोल्डी बराड़ जिसका असली नाम सतिंदर जीत सिंह है, वह अमेरिका में छिपा है।
अमेरिका और कनाडा में छिपे हैं कई गैंगस्टर
अनमोल बिश्नोई जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, जो अमेरिका में है। गैंगस्टरों को हथियार दिलाता है। हरजोत सिंह गिल भी गोल्डी के साथ अमेरिका में छिपा है। दरमनजीत सिंह भी मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा है और अमेरिका में है। अमेरिका में रहने वाला अमृत बल पंजाब में गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करवा रहा है।
खुक्खा दुनेके जो कनाडा सिटीजन है वह अर्श डल्ला के लिए काम करता है। डल्ला यानी गुरविंदर सिंह। ये कनाडा में है। इस पर टारगेट किलिंग के आरोप हैं। लारेंस का शार्प शूटर सतविंदर सिंह भी कनाडा में है। नंगल अंबियां हत्याकांड का आरोपी सनावर ढिल्लों के अलावा अर्श डल्ला, लखबीर सिंह कनाडा की धरती पर हैं लेकिन पंजाब में गैंगस्टरों की पीठ पर हाथ रखकर फिरौती करवा रहे हैं।