{"_id":"5ebef4c98ebc3e90b57ab26f","slug":"after-market-committee-s-assurance-aadhatee-to-agree-chandigarh-news-pkl3752839191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी के आश्वासन पर माने आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट कमेटी के आश्वासन पर माने आढ़ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 आईएसबीटी में नई सब्जी मंडी में विवाद कम होते नहीं दिख रहे हैं। पास नहीं बनने और आढ़तियों की मंडी एंट्री में हो रही परेशानी को लेकर आक्रोशित आढ़ती शुक्रवार की शाम को मार्केट कमेटी के आश्वासन के बाद मान गए।
शुक्रवार को भी सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने पास नहीं बनाए जाने और मुख्य गेट पर आढ़तियों को एंट्री के दौरान होने वाली परेशानियों को लेकर मंगलवार को हड़ताल की चेतावनी दी थी।
मार्केट कमेटी को इसकी सूचना मिलते ही नाराज आढ़तियों को मनाने का दौर शुरू हो गया था। देर शाम तक आढ़ती एसोसिएशन की पांच सदस्यीय कमेटी के साथ कमेटी के अधिकारियों ने वार्ता की। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह शनिवार को कुछ नए पासों का वितरण करेंगे। अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान कर दिया जाएगा। हालांकि हड़ताल को लेकर अभी आढ़ती किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
रविवार तक मांगे नहीं मानीं तो करेंगे हड़ताल
आढ़ती एसोसिएशन की पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य बृजमोहन ने बताया कि कमेटी के साथ वार्ता हो गई है। यदि रविवार तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जाता है तो वह मंगलवार को हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि वार्ता के दौरान कमेटी के अन्य सदस्य बलिंदर सिंह वबला, रतन कुमार, बलवीर सिंह और दिग्विजय कपूर उपस्थित थे।