फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after maggi, testing of cold drink and packed food will be

लो जी! मैगी के बाद अब कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड फूड जांचे जाएंगे

Thu, 04 Jun 2015 03:15 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 04 Jun 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
after maggi, testing of cold drink and packed food will be

पंजाब में मैगी के बाद अब कोल्ड ड्रिंक व अन्य डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाने की भी तैयारी है। इस बारे में प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


विभाग की टीमें जल्द ही विभिन्न स्थानों पर चॉकलेट, डिब्बा बंद जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों के विशेष सैंपल लेंगी। सैंपल को जांच के लिए चंडीगढ़ लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यह निर्देश मैगी में गड़बड़ी सामने आने के बाद अन्य पैक्ड पदार्थों में अशुद्धता की आशंका के मद्देनजर जारी किए गए हैं। सैंपल फेल होने पर खाद्य पदार्थों को बैन कर संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा में लिए गए मैगी के सैंपल

after maggi, testing of cold drink and packed food will be

मैगी पर उबाल के बाद पंजाब और हरियाणा में मैगी के सैंपल लेकर जांच को लैब में भेजा गया है। पंजाब के विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 सैंपल लिए गए हैं। वहीं हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री विज के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने प्रदेशभर से मैगी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा है।

सरकार की प्राथमिकता किसी भी प्रकार से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाले पदार्थों को रोकने की है। इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
- सुरजीत कुमार ज्याणी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, पंजाब

मैगी के सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट दो-तीन दिन में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- हुसन लाल, एमडी, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed