फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Madhya Pradesh, Haryana farmers block NH 1

किसानों ने हक के लिए भरी हुंकार, 9 हाईवे जाम, पुलिस के पसीने छूटे

Sat, 17 Jun 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2017 09:21 AM IST
विज्ञापन
After Madhya Pradesh, Haryana farmers block NH 1
किसानों ने हक के लिए भरी हुंकार
हरियाणा के किसान राष्ट्रीय किसान महासंघ के बैनर तले भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को सड़कों पर उतरे। किसानों ने हुंकार भरते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार को उनकी मांगों पर जल्द अमल करने का अल्टीमेटम दिया है। 19 जून को नई दिल्ली में देश के किसान संगठन राष्ट्रीय किसान महासंघ की अगुवाई में बैठक कर आंदोलन की अगली रणनीति तैयार करेंगे। 
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश में किसानों ने कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, मंदसौर गोलीकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर हल्ला बोला। प्रदेश में अलग-अलग जगह नौ हाईवे जाम किए। इसके अलावा इनेलो और कांग्रेस ने भी किसान आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की। जिला मुख्यालयों पर भी किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किए गए।
विज्ञापन


इनेलो सांसद और विधायक शनिवार को मंदसौर के लिए रवाना होंगे। उधर, किसानों के धरना-प्रदर्शन के दौरान गृह सचिव रामनिवास और डीजीपी बीएस संधू हर जिले के डीसी और एसपी के संपर्क में रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन हाईवे पर लगाया जाम

After Madhya Pradesh, Haryana farmers block NH 1
किसानों ने हक के लिए भरी हुंकार
वोटों की राजनीति कर रहे राजनीतिक दल : चढ़ूनी
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि कांग्रेस और इनेलो वोटों की राजनीति कर रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए भाजपा भी ऐसा ही करती रही। उस समय तो कपड़े उतारकर भाजपा नेता स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग करते थे, अब चुप्पी साधे हैं। कांग्रेस ने भी अपने शासनकाल में इसे लागू नहीं किया और 2007 से 2014 तक रिपोर्ट दबाए रखी। अब भाजपा भी उसी राहत पर चल रही है।

इन हाईवे पर लगाया जाम
. अंबाला में चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे, सिरसा-डबवाली, नरवाना-बरवाला, हिसार से बरवाला, फतेहाबाद, जींद-हांसी रोड, पानीपत से रोहतक रोड, भिवानी, चरखी दादरी से दिल्ली।

शांतिपूर्ण रहा आंदोलन : संधू
डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि किसान आंदोलन शंातिपूर्ण रहा। जहां-जहां राष्ट्रीय व राज्य राजमार्ग जाम किए गए, वहां यातायात पहले ही डायवर्ट कर दिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed