फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh is at the lowest rank in the country after Lakshadweep in employment generation 

योजनाएं फेल: चंडीगढ़ में सबसे कम लोगों को मिला पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम का फायदा, देश में सबसे निचले पायदान पर है सिटी

Tue, 15 Feb 2022 12:45 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 15 Feb 2022 12:45 AM IST
सार

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पूरे देश में लोन मुहैया करवाकर युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने और फिर अन्य युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करने के लिए शुरू किया गया है।

विज्ञापन
Chandigarh is at the lowest rank in the country after Lakshadweep in employment generation 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोजगार सृजन में चंडीगढ़ लक्षद्वीप के बाद देशभर में सबसे निचले पायदान पर है। आंकड़ों के मुताबिक, चंडीगढ़ में बीते तीन साल में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) का लाभ सिर्फ 52 लोगों को ही मिला है। वहीं, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम पर भी चंडीगढ़ में करोड़ों रुपये खर्च हजारों युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन रोजगार बहुत कम युवाओं को मिला। ज्यादातर युवा प्रशिक्षण के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पूरे देश में लोन मुहैया करवाकर युवाओं को अपना उद्योग स्थापित करने और फिर अन्य युवाओं के लिए नौकरियां पैदा करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत उद्योग लगाने पर 25 लाख और सेवा क्षेत्र में निवेश करने पर 10 लाख रुपये कर्ज मिलता है, लेकिन चंडीगढ़ के लिए इस योजना के आंकड़े हैरान करने वाले हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 में 28, वर्ष 2019-20 में 14 और वर्ष 2020-21 में सिर्फ 10 लोगों को ही योजना के तहत लोन मिला है। इनमें से भी अधिकतर खुद का ही काम कर रहे हैं, इन्होंने किसी को नौकरी नहीं दी। इतना ही नहीं साल-दर-साल इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आ रही है। केंद्र सरकार इस योजना के माध्यम से युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देना चाहती है लेकिन सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक यह योजना चंडीगढ़ में फेल साबित होती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 6219 को मिली नौकरी

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत चंडीगढ़ में पिछले छह साल में करोड़ों रुपये खर्चे गए, लेकिन नौकरी पाने वालों की संख्या काफी कम है। आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में पीएमकेवीवाई के तहत अब तक 18730 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इनमें करीब 15 हजार युवाओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए जबकि नौकरी 6219 युवाओं को ही मिली। बाकी बेरोजगार घूम रहे हैं। 



नाम न छापने की शर्त पर चंडीगढ़ प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोविड की वजह से असर पड़ा। कई कोर्स पूरे नहीं हो पाए। नामांकन में भी कमी आई है। उन्होंने कोर्स पूरा करने के बाद भी प्लेसमेंट न होने के पीछे छात्रों में जागरूकता और योग्यता की कमी बताया।

चंडीगढ़ में पीएमईजीपी के तहत किस वर्ष कितने लोगों को मिली नौकरी

2018-19      पुरुष - 15    महिला   - 13
2019-20      पुरुष - 6      महिला   - 8
2020-21      पुरुष - 4     महिला   - 6 

क्या कहते हैं पीएमकेवीवाई के आंकड़े

प्रशिक्षित  18730
प्रमाणित  14,925 
प्लेसमेंट   6219
(2015 से 31-12-2021 तक)

पीएमकेवीवाई (2.0 और 3.0) के तहत 31-12-2021 तक मिला फंड

आवंटित धनराशि      13 करोड़ 87 लाख
कुल फंड मिला        8 करोड़ 12 लाख 76 हजार
कुल फंड का उपयोग  5 करोड़ 95 लाख 45 हजार
(सैद्धांतिक रूप में स्वीकृत)
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed