फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Kumari Selja, now MP Deependra Hooda will also undertake a tour in the state.

Chandigarh News: कुमारी सैलजा के बाद अब सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी निकालेंगे प्रदेश में यात्रा

Wed, 10 Jul 2024 07:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
After Kumari Selja, now MP Deependra Hooda will also undertake a tour in the state.
पद और रथ यात्रा दोनों ही होंगी, रूट प्लान किया जा रहा तैयार
विज्ञापन

चंडीगढ़। सिरसा से सांसद और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा के प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में पदयात्रा निकालने के ऐलान के बाद अब रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी यात्रा निकालने की तैयारी में है। दीपेंद्र हुड्डा की यात्रा पद और रथ दोनों तरह की होंगी। शहरों में वह रथयात्रा निकालेंगे और गांवों को पदयात्रा से नापेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है और रूट प्लान को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इससे पहले, कुमारी सैलजा भी प्रदेश में पदयात्रा का ऐलान कर चुकी हैं। दरअसल, विधानसभा चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कांग्रेस में विवाद चल रहा है। हाईकमान की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में चुनाव लड़े जाएंगे, लेकिन हाईकमान ने हुड्डा को सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया है। इसीलिए कुमारी सैलजा समय-समय पर इस पद को लेकर दावेदारी जताती रही हैं। कुमारी सैलजा के विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में निकाली जाने वाली पदयात्रा के ऐलान के बाद हुड्डा खेमे ने दीपेंद्र हुड्डा की यात्रा का प्लान तैयार किया है। हालांकि, दावा तो यह भी किया जा रहा है कि यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव से पहले तय हुआ था, लेकिन इसका ऐलान नहीं हो पाया था। अब जल्द ही पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। खास बात यह रहेगी कि यह यात्रा पूरी तरह से सांसद दीपेंद्र हुड्डा की रहेगी। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के कार्यक्रम पहले की तरह अलग से चलते रहेंगे।
विज्ञापन




सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेगी कांग्रेस
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से भाजपा सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की जाएगी। इसमें बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, कर्ज समेत शिक्षा और स्वास्थ्य आदि के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की जाएगी। वीरवार को हरियाणा के प्रभारी दीपक बाबरिया, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान चंडीगढ़ कार्यालय से इसको जारी करेंगे। इस मौके पर पार्टी के सांसद और सभी विधायक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद विधायकों और सांसदों के साथ बैठक होगी और बैठक में विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन किया जाएगा व रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed