फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after Jaitley defeat, resign of cabinet minister Joshi

जेटली हारे, कैबिनेट मंत्री जोशी ने दिया इस्तीफा

Fri, 16 May 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
after Jaitley defeat, resign of cabinet minister Joshi

अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संसदीय सीट के उम्मीदवार अरुण जेटली को मिली हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर शाम जोशी ने अपना त्यागपत्र पंजाब भाजपा के अध्यक्ष कमल शर्मा को भेज दिया। कैबिनेट मंत्री के पद से अपना त्यागपत्र जोशी की ओर से विधानसभा के स्पीकर या फिर मुख्यमंत्री को नहीं बल्कि पंजाब भाजपा के अध्यक्ष को भेजा है।

विज्ञापन

सिद्धु को टिकट देने का किया था विरोध

after Jaitley defeat, resign of cabinet minister Joshi

अपने त्यागपत्र के बारे में जोशी ने कहा कि वह वायदे के अनुसार अपने ही विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार को बड़ी लीड दिलवाने में असफल रहे। वह इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे रहे है।

भाजपा के मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा ने भी खुलासा किया कि जोशी ने अपना इस्तीफा राज्य अध्यक्ष को भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू को अमृतसर संसदीय सीट से हटाने के लिए अनिल जोशी और अकाली दल के विभिन्न नेताओं ने अरुण जेटली को अमृतसर से चुनाव लड़ाने की अपील की थी।

जेटली को काफी कुछ सुनना पड़ा

after Jaitley defeat, resign of cabinet minister Joshi

जोशी की तरफ से दावे किए गए थे कि अमृतसर से जेटली को जेतली को डेढ़ लाख की लीड से जीत दिलवाई जाएगी। जेटली को यहां तक आश्वासन दिया गया था कि अमृतसर से वे बहुत ही आसानी से जीत जाएंगे।

उनको सिर्फ नामांकन ही दाखिल करवाना है। सीट भाजपा और अकाली दल के वर्कर ही जिता कर दें देंगे। लेकिन जैसे ही कैप्टन जेटली के मुकाबले मैदान में आए तो जेटली को अमृतसर छोड़ना मुश्किल हो गया।

जेतली को अपने परिवार के सदस्यों के साथ गली-गली वोटरों से संपर्क करना पड़ा। इस दौरान भी अकाली-भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर जेटली को काफी कुछ सुनना पड़ा।

विज्ञापन

जोशी के क्षेत्र से हार की पहली खबर

after Jaitley defeat, resign of cabinet minister Joshi

अमृतसर से जैसे ही परिणाम आने शुरू हुए तो सबसे पहले जोशी के विधानसभा क्षेत्र अमृतसर नार्थ में हार की खबर आई। पहले राउंड में कैप्टन अमरिंदर सिंह 1829, दूसरे राउंड में 1550, तीसरे राउंड में 1329, चौथे राउंड में 2583, पांचवें राउंड में 2778, छठे राउंड में 3423, सातवें राउंड में 1988, आठवें राउंड में 1844, नौंवे राउड में 1110, दसवें राउंड में 2611 और 12वें राउंड में 27 वोट की लीड लेते रहे। जबकि जेटली एक भी राउंड में लीड हासिल नहीं कर सके। इसलिए जोशी ने इस हार के संबंध में अपनी नैतिकता स्वीकार करते हुए त्यागपत्र दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed