{"_id":"6766ddc35e3724fd1f002346","slug":"after-ips-now-hps-officers-will-also-be-removed-from-the-transport-department-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-590227-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आईपीएस के बाद अब परिवहन विभाग से एचपीएस अधिकारी भी हटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आईपीएस के बाद अब परिवहन विभाग से एचपीएस अधिकारी भी हटेंगे
विज्ञापन
परिवहन मंत्री अनिल विज के मुख्य सचिव को लिखे पत्र के बाद हुई हलचल
गैर एचसीएस अधिकारियों की तैनाती को लेकर फिर से करना होगा नियमों में बदलाव
चंडीगढ़। परिवहन विभाग से आईपीएस अधिकारी की छुट्टी के बाद अब एचपीएस अधिकारियों को भी हटाया जाएगा। आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के स्थान पर आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों की तैनाती को लेकर परिवहन मंत्री की नाराजगी के चलते जल्द ही विभाग पुलिस अधिकारियों से मुक्त हो जाएगा। एमटीओ पद पर लगाए गए पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों को विभाग से हटाने का क्रम शुरू हो गया है। संभावना है कि जल्द ही आरटीए सचिव लगाए गए डीएसपी स्तर के अधिकारियों को भी हटाया जाएगा।
मनोहर लाल सरकार के समय में परिवहन विभाग में एचसीएस अधिकारियों के स्थान पर एचपीएस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। उस समय भ्रष्टाचार के मामलों में कई एचसीएस अधिकारियों को पकड़ा गया था। इसलिए सरकार ने आरटीए सचिव के पद पर एचसीएस के स्थान पर एचपीएस को लगाना शुरू कर दिया। बाकायदा सरकार ने इसके लिए विभाग के नियमों में बदलाव किया था। इसके बाद ही परिवहन विभाग में कई आरटीए सचिव के पदों पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया गया।
नई सरकार के गठन पर परिवहन विभाग की जिम्मेदारी अनिल विज को दी गई। पदभार संभालते ही विज ने विभाग में पुलिस अधिकारियों की तैनाती पर आपत्ति जताई थी और बाकायदा मुख्य सचिव को पत्र लिखा था। इसके बाद से आईपीएस नवदीप सिंह विर्क को हटाया गया है और वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका को विभाग की कमान सौंपी गई। अब एचपीएस अधिकारियों को विभाग से हटाया जाना है। इसको लेकर सीएमओ में अधिकारियों के तबादलों का खाका तैयार किया जा रहा है।