फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Google Boy, Meet to Google Girl Ziya Footela

गूगल गर्ल के कारनामे चौंका देंगे आपको

Sat, 01 Nov 2014 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Nov 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
After Google Boy, Meet to Google Girl Ziya Footela

गूगल ब्वॉय कौटिल्य के बाद अब आई हैं नई गूगल गर्ल जिया फुटेला। सेक्टर-15 स्थित हॉलमार्क स्कूल में 5वीं क्लास की वंडर गर्ल जिया के कारनामों को देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। जिया आंखों पर पट्टी बांधकर फटाफट किताब या मोबाइल पर एसएमएस को पढ़ सकती है।

विज्ञापन


आंखें बंद कर बोर्ड पर लिखे अंकों का जोड़ और इंसान को सूंघ कर उसे बंद आंखों से ढूंढने की कला भी गूगल गर्ल की खूबी है। बुधवार को सेक्टर-27 प्रेस क्लब में हॉलमार्क स्कूल की वंडर गर्ल ने अपने कारनामों से सभी को हैरान किया। जिया को माइंड एक्सपर्ट बनाने में उनके पिता विनोद फुटेला का विशेष योगदान रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में जिया ने बताया कि उन्हें बंद आंखों से कोई भी चीज पहचानने में कोई दिक्कत नहीं होती। किसी भी अक्षर या फोटो को मात्र हाथों से छूकर दो से तीन सेकेंड में जवाब दे देती हैं। फुटेला दंपति की इकलौती संतान जिया का सपना पिता की तरह माइंड ट्रेनर बनना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों इंद्रियों करती हैं काम

After Google Boy, Meet to Google Girl Ziya Footela

जिया के पिता विनोद फुटेला निवासी सेक्टर-16 पंचकूला ने बताया कि करीब डेढ़ साल की मेहनत से उन्होंने बेटी की पांचों इंद्रियों को जागृत करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खूबी थोड़ी मेहनत से किसी भी आम बच्चे में पैदा की जा सकती है।

खुद माइंड एक्सपर्ट विनोद ने बताया कि डेढ़ साल पहले 3-4 महीने में जिया ने यह सब सीखा है। हॉलमार्क स्कूल प्रिंसिपल कविता वाधवा ने बताया कि जिया उम्र में बेशक छोटी है, लेकिन उसकी स्मरण शक्ति उन्हें हजारों बच्चों से अलग बनाती है।

जिया के लिए पीरियॉडिक टेबल और 300 साल के कैलेंडर में तारीख बताना चुटकी का खेल है। हॉलमार्क डायरेक्टर जिवतेश गर्ग ने बताया कि जिया न्यूरो लिंग्विस्टिक प्रोग्रामिंग (एनएलपी) की सबसे कम उम्र की एक्सपर्ट है।

150 कालेजों में दी ट्रेनिंग
केवल नौ साल की जिया अभी तक देशभर के 150 से अधिक स्कूल और कालेजों में मेमोरी शार्प करने के लिए वर्कशॉप दे चुकी हैं। 15 से अधिक चैनल पर वह अपनी इस खास उपलब्धि के कारण बुलाई जा चुकी हैं।

उसे छह बार गूगल गर्ल का सम्मान दिया गया है। जिया को ड्राइंग और ड्रेस डिजाइन करना पसंद है। खाली समय में बंद आंखों से चेस भी खेलती हैं। साइकिल चलाना और कार्टून बनाना उसकी हॉबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed