{"_id":"585043914f1c1bad5d649fc4","slug":"after-discount-the-online-payment-increased-on-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्काउंट लागू होने से बढ़ी आनलाइन पेमेंट तो मशीनें हुई हैंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्काउंट लागू होने से बढ़ी आनलाइन पेमेंट तो मशीनें हुई हैंग
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 Dec 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैशलेस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल डलवाने पर आनलाइन पेमेंट करने पर 0.75 फीसदी का डिस्काउंट का एलान के बाद से शहर में कई पेट्रोल पंपों पर कार्डों से पेमेंट बढ़ गई है।
विज्ञापन
हालांकि इससे कई पंपों पर स्वाइप मशीन हैंग होने की दिक्कतें भी आईं। दूसरी तरफ एटीएम काफी संख्या में चले, लेकिन उनकेआगे लाइनें अभी भी लगी हुई थीं। कई सेक्टरों में दोपहर बाद ही एटीएम में पैसे डाले गए।
विज्ञापन
सेक्टर 20 के विजय खुरसिया ने बताया कि कैशलेस करने की बात कर रहे हैं लेकिन पहले इंटरनेट स्पीड ठीक करनी पड़ेगी। पंपों व दुकानों पर स्वाइप मशीनें ही काम नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
वहीं मंगलवार को शहर में करीब 70 फीसदी एटीएम चले। लेकिन सभी एटीएम पर भीड़ नजर आई। कई जगह पर तो पिछले एक हफ्तें से एटीएम बंद पड़े थे वो भी काम करते हुए दिखाई दिए। हालांकि कुछ एटीएम पर काफी भीड़ देखी गई।