फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after death of geeta will live alive in five person, organ donation

शत शत नमनः दुनिया से जाते-जाते पांच लोगों को नई जिंदगी दे गई गीता, उनमें ऐसे रहेगी 'जिंदा'

Sat, 01 Feb 2020 10:35 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 01 Feb 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
after death of geeta will live alive in five person, organ donation
अंगदान करने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल की गीता देवी पांच परिवारों के लिए मसीहा बन गईं। मंडी के धरमपुर गांव की रहने वाली गीता देवी पेड़ से गिर गईं थीं। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उनके दिमाग ने कोई रिस्पांस नहीं दिया। काफी प्रयास करने के बाद जब कोई हलचल नहीं हुई तो पीजीआई ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पीजीआई के ट्रांसप्लांट को-आर्डिनेटर ने गीता के पति व उनके बेटे से संपर्क कर आर्गन ट्रांसप्लांट की बात की तो परिजन आर्गन डोनेशन के लिए तैयार हो गए। उसके बाद पीजीआई के विशेषज्ञों ने आर्गन डोनेशन और ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू की। मैचिंग के दौरान पीजीआई में लिवर का मरीज नहीं मिला।
विज्ञापन


इस संबंध में पीजीआई की रोटो (रीजनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन) टीम ने नोटो (नेशनल आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गनाइजेशन) दिल्ली में संपर्क किया। नोटो ने इस संबंध में सभी रीजनल रोटो को मैसेज पास किया। कुछ ही देर बाद गुजरात के अहमदाबाद के हास्पिटल आईटीएस में लिवर का मैचिंग मरीज मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
अहमदाबाद से मरीज मिलते ही गीता देवी के लिवर को भेजने की तैयारी शुरू हुई। ट्रैफिक पुलिस ने पीजीआई से इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। 24 किमी की दूरी मात्र 23 मिनट में पूरी की। वहां से तीन बजकर 25 मिनट पर अहमदाबाद के लिए फ्लाइट रवाना हुई। गीता देवी का लिवर 42 वर्षीय एक व्यक्ति में ट्रांसप्लांट हुआ। इससे व्यक्ति को नया जीवन मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed