फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after bird flu confermation tourist entry ban at sukhna lake chandigarh

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सुखना लेक पर एंट्री बैन

Thu, 18 Dec 2014 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
after bird flu confermation tourist entry ban at sukhna lake chandigarh

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद भी यूटी प्रशासन ने सुखना लेक पर पर्यटकों की एंट्री बैन कर दी है। लेक से लेकर आईलैंड तक एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। सिटको के लेक व्यू रेस्टोरेंट और लेक क्लब को बंद करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


प्रशासन अभी बाकी सैंपल की रिपोर्ट के इंतजार में है। उधर दूसरी ओर, सुखना लेक पर बतखों का मरना जारी है। बुधवार को भी एक बतख की मौत हो गई है।

पिछले हफ्ते से लेक पर कुल 25 बतखों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरा शहर सकते हैं। लेक पर बतखें पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र रहती हैं और इनकी लगातार हो रही मौत से पर्यटकों में भी मायूसी है।
विज्ञापन


प्रशासन के वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट का कहना है कि अभी एक ही रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल होगा। दरअसल, डिपार्टमेंट ने बतखों के सात सैंपल टेस्ट के लिए भेजे थे, जिनमें से अभी एक की रिपोर्ट आई है, जिसमें बर्ड फ्लू(एच5एन1)पॉजीटिव पाया गया है। इससे कृषि मंत्रालय भी हरकत में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ डिपार्टमेंट ने दिए वेक्सीन के ऑर्डर

after bird flu confermation tourist entry ban at sukhna lake chandigarh

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद भी यूटी प्रशासन अभी बाकी सैंपल की रिपोर्ट के इंतजार में है। उधर दूसरी ओर, सुखना लेक पर बतखों का मरना जारी है। बुधवार को भी एक बतख की मौत हो गई है।

पिछले हफ्ते से लेक पर कुल 25 बतखों की मौत हो चुकी है, जिससे पूरा शहर सकते हैं। लेक पर बतखें पर्यटकों में आकर्षण का केंद्र रहती हैं और इनकी लगातार हो रही मौत से पर्यटकों में भी मायूसी है।

प्रशासन के वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट का कहना है कि अभी एक ही रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। इससे अभी किसी भी नतीजे पर पहुंचना मुश्किल होगा। दरअसल, डिपार्टमेंट ने बतखों के सात सैंपल टेस्ट के लिए भेजे थे, जिनमें से अभी एक की रिपोर्ट आई है, जिसमें बर्ड फ्लू(एच5एन1)पॉजीटिव पाया गया है। इससे कृषि मंत्रालय भी हरकत में आ गया है।

व्यक्ति में वायरस की सूचना नहीं
बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यूटी काहेल्थ डिपार्टमेंट भी सक्रिय हो गया है। मलेरिया विंग के कार्यवाहक नोडल अफसर डॉ.अनिल गर्ग ने बताया कि अभी तक किसी भी व्यक्ति में वायरस की सूचना नहीं है। फिर भी उन्होंने एहतियात बरतना आरंभ कर दिया है। बुधवार को ही वैक्सीन के ऑर्डर भेज दिए हैं। वीरवार तक जरूरी वैक्सीन पहुंच जाएंगी।

संतोष कुमार, वन सरंक्षक ने बताया कि हमने सात सैंपल भेजे थे, जिनमें से अभी एक की ही रिपोर्ट आई है। बाकी के सैंपल की रिपोर्ट आएगी तभी कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल हमने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लोगों को बतखों के करीब जाने से रोका जा रहा है।

लेक पर घूम रहे चूहे

after bird flu confermation tourist entry ban at sukhna lake chandigarh

सुखना लेक पर बतखों के आसपास चूहों का भी आतंक है। जहां बतखें घूमती हैं, वहां आसपास चूहों की कई बिल बन चुकी हैं और दिनभर यहां चूहें घूमते रहते हैं। इनसे भी पक्षियों को प्लैग जैसे इन्फैक्शन का खतरा हो सकता है।  

क्या है बर्ड फ्लू वायरस
एच5एन1: यह एवियन इनफ्ल्युएंजा या बर्ड फ्लू भी कहलाता है। जून 2008 में यह चीन, मिस्र, इंडोनेशिया, पाकिस्तान और वियतनाम में फैला था।

मनुष्य पर प्रभाव:
अन्य फ्लू जहां श्वसन प्रणाली के ऊपरी हिस्से से शुरू होते हैं, वहीं यह वायरस निचले हिस्से यानी फेफड़ों में फैलता है और वायरल निमोनिया पैदा करता है जो घातक होता है।

लक्षण: बुखार, खांसी, गले में सूजन, मासपेशियों में दर्द और जकड़न, सांस लेने में तकलीफ और जानलेवा निमोनिया। विश्व स्वास्थ्य संगन की रिपोर्ट के अनुसार मनुष्यों में एच5एन1 इनफेक्शन 60 फीसदी मामलों में मौत हो जाती है।

कितने तरह के फ्लू

after bird flu confermation tourist entry ban at sukhna lake chandigarh

फ्लू वायरस आरएनए (राइबोन्यक्लिक एसिड) आधारित सूक्ष्म जीव शृंखला हैं, इसलिए ये परिस्थिति के अनुसार तेजी से म्युटेट होते हैं। इसके करीब एक दर्जन म्युटेट रूप सामने आ चुके हैं और पक्षियों से लेकर अन्य स्तनधारियों को भी चपेट में लेने में सक्षम हैं।

एच1एन1
1918 में यह स्पेनिश फ्लू के नाम से महामारी की तरह फेला था। अब यह सामान्य मानव फ्लू है। वर्ष 2007 में यह सूअरों से इंसान में म्युटेट (एन1एच2) होकर पहुंचा और महामारी की तरह फैला।

एच2एन2
यह भी एच1एन1 का म्यूटेशन है। 1889 में यह रशिया में फेला था। इस रशियन फ्लू भी कहा जाता है।

एच3एन2
यह पक्षियों के साथ-साथ मनुष्य और जानवरों में भी फैल सकता है। इसे हांगकां फ्लू के नाम से जाना जाता है और अमेरिका में हर साल 36 हजार लोगों की मौत इस फ्लू से होती है।

एच7एन7
यह पक्षियों के अलावा मनुष्य, सूअरों, सील, घोड़ों और अन्य स्तनधारियों में फैल सकता है। वर्ष 2003 में नीदरलैंड में इससे 89 लोगों की मौत हुई।

एच9एन2
चीन और वियतनाम में यह बतखों में फैला। 1997 और दिसंबर 2009 में बाजार में बतखों के मीट के सैंपल में भी यह वायरस मिलने से दुनिया में हड़कंप मच गया था और चीन और वियतनाम से पोल्ट्री निर्यात रोकना पड़ा था।

हफ्ते में 20 से ज्यादा बत्तखों की हुई मौत

after bird flu confermation tourist entry ban at sukhna lake chandigarh

सुखना लेक पर एक हफ्ते से हो रही बत्तखों की मौत में नया खुलासा हुआ है। जिन बतखों की मौत हुई थी, उनमें से एक में बर्ड फ्लू (एच5एन1) की पुष्टि हुई है। यह खुलासा भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज की रिपोर्ट में हुआ है।

इंस्टीट्यूट ने रिपोर्ट सीधे कृषि मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ एनिमल हस्बेंडरी, डेरींग एंड फिशरीज को भेजी थी। मंत्रालय की ओर से पुष्टि का लेटर यूटी प्रशासन को भेजा गया।

इससे पहले बत्तखों की लगातार हो रही मौत के बाद प्रशासन के वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट ने इनके ब्लड सैंपल जालंधर स्थित रीजनल डिसीज डायग्नोस्टिक लैबोरेट्री को भेजे गए थे। प्राथमिक जांच में बतखों की मौत की वजह भूख और ठंड बताई गई थी, फिर एडवांस टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल भोपाल भेजे गए।

लेक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई

after bird flu confermation tourist entry ban at sukhna lake chandigarh

बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। यूटी प्रशासक के सलाहकार ने फौरन संबंधित अफसरों के साथ बैठक की। इसके बाद लेक के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई, ताकि पर्यटक बत्तखों के करीब जा न सकें।

बतखों के पास जाने से किया मना
बुधवार को सुखना लेक पर पर्यटकों को बत्तखों के पास जाने नहीं दिया गया। वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के कर्मचारी और पुलिस कांस्टेबल सीढ़ियों के पास तैनात रहे।

उन्होंने किसी भी पर्यटक को सीढ़ियों से नीचे पानी तक नहीं जाने दिया। इससे कुछ पर्यटक मायूस भी हुए। इसके अलावा आईलैंड के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई, ताकि लोग वहां जा न सकें। हालांकि कई पर्यटक आईलैंड पर घूमते नजर आए।

स्टाफ के लिए नहीं बरती सावधानी
बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद भी लेक पर तैनात स्टाफ के लिए कोई सावधानी नहीं बरती गई है। बुधवार को भी कर्मचारी बिना मास्क और दस्तानों के नजर आए। इससे पहले भी मर चुकी बत्तखों के शव उठाने के लिए कर्मचारियों को मास्क और दस्ताने नहीं दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed