फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after ban on zoom app Study affected, all arrangements will be set up in two to three days

जूम पर प्रतिबंध से प्रभावित हुई छात्रों की पढ़ाई, दो से तीन दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी

Mon, 20 Apr 2020 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
after ban on zoom app Study affected, all arrangements will be set up in two to three days
चंडीगढ़। गृह मंत्रालय की ओर से जूम को प्रतिबंधित करने के बाद पीयू के छात्रों की पढ़ाई कुछ प्रभावित हुई है। क्योंकि इस प्लेटफार्म को असुरक्षित बताया गया है। शिक्षक भी अब सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे प्लेटफार्म के जरिये शिक्षा देने की योजना बना रहे हैं। कुछ उन प्लेटफार्म को अपलोड कर रहे हैं तो कुछ अपलोड कर पढ़ाई शुरू करवा दिए हैं। माना जा रहा है कि दो से तीन दिन में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
विज्ञापन

पीयू में रेगुलर शिक्षकों की संख्या 600 से अधिक है। इनके अलावा गेस्ट फैकल्टी भी बड़ी संख्या में हैं। वह भी नियमित कक्षाएं पहले लेते थे और सभी शिक्षकों ने जूम के जरिये छात्रों को पढ़ाना शुरू कर दिया था लेकिन हाल ही में जूम को असुरक्षित मानते हुए प्रतिबंध लगा दिया गया। डेटा चोरी आदि का खतरा बढ़ रहा था। अब पीयू ने गूगल क्लासरूम से लेकर गो टू मीटिंग आदि प्लेटफार्म की तलाश की है। उन सभी को जो भी उपयुक्त शिक्षकों को लगेगा, वह उन्हें अपलोड करने में जुटे हैं। साथ ही वह विद्यार्थियों को नए प्लेटफार्म से जोड़ेंगे। इस कार्य में दो से तीन दिन तक लग सकते हैं। उसके बाद पढ़ाई फिर से सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed