फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After AAP Congress on NRI stake, people come from England and Canada

आप के बाद कांग्रेस ने लगाया NRI पर दांव, इंग्लैंड और कनाडा से आएंगे लोग

Fri, 20 Jan 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 Jan 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
After AAP Congress on NRI stake, people come from England and Canada
कैप्टन अमरिंदर सिंह

सभी पार्टियों के समर्थक एनआरआई भी अब पंजाब की चुनावी जंग में कूदने जा रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के समर्थक करीब चार सौ एनआरआई जल्द ही पंजाब पहुंचेंगे। आप समर्थक एनआरआई एक दिन पहले ही पंजाब पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


इंग्लैंड और कनाडा से करीब चार सौ एनआरआई जल्द ही पंजाब पहुंचेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सप्ताह के शुरुआत में एनआरआई के एक जत्थे को नई दिल्ली से पंजाब के लिए रवाना कर सकते हैं। अगले दो दिनों में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, इंग्लैंड की अगुवाई में करीब ढाई सौ एनआरआई यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जबकि, कनाडा के अलग-अलग हिस्सों से भी डेढ़ सौ से ज्यादा एनआरआई कांग्रेस के चुनाव प्रचार को आ रहे हैं। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस, कनाडा के प्रधान अमरप्रीत औलख पहले ही पंजाब पहुंच चुके हैं। औलख ने कहा कि कनाडा के एनआरआई पंजाब में जमीनी स्तर पर पार्टी का एजेंडा आगे बढ़ाते हुए प्रचार में सहायता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार सौ एनआरआई जल्द पहुंचेंगे पंजाब

After AAP Congress on NRI stake, people come from England and Canada
rahul gandhi - फोटो : AmarUjala

वहीं, ओवरसीज कांग्रेस इंग्लैंड के प्रधान दलजीत सहोता ने एआईसीसी के विदेशी मामलों संबंधित सेल के चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि जल्द ही इंग्लैंड से एनआरआई पंजाब पहुंच कर पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। 

एनआरआई एक किराए की बस में एक से दूसरे हलके में जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी से 23 या 24 जनवरी को नई दिल्ली से बस को झंडी दिखाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी एनआरआई अलग-अलग हलकों में जाकर लोगों से संपर्क कायम करेंगे। 

उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लामबंद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एनआरआई वर्ग को इस समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही इसे शिअद व आप से राज्य को बचाने की कांग्रेस की कोशिशों में महत्वपूर्ण योगदान करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed