फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   african boy in india in doubt of chinese spy, raw agencies on alert

देश में चीनी जासूस, एक शख्स शक के दायरे में, खूफिया एजेंसियां सच खंगालने में जुटीं

Wed, 06 Jun 2018 04:51 PM IST
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विजेंद्र कौशिक/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 06 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
african boy in india in doubt of chinese spy, raw agencies on alert
Spy
देश में चीनी जासूस, एक शख्स शक के दायरे में आया है और अब खूफिया एजेंसियां इसका सच खंगालने में जुटी हुई हैं। हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक में अफ्रीकी मूल का एक नागरिक रह रहा है, जिस पर चीन का जासूस होने का शक है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी से इनपुट के बाद मंगलवार को दिनभर खुफिया विभाग होटल और धर्मशालाओं का रिकार्ड खंगालता रहा। पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा अफ्रीकी मूल के नागरिकों से पूछताछ की बात मान रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि खुफिया विभाग को पता चला है कि रोहतक में बिना पासपोर्ट और बिना वीजा एक अफ्रीकी नागरिक रह रहा है। वह कीनिया का निवासी हो सकता है, जो लंबे समय से यहां रह रहा है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। वह अकसर लंबे-लंबे टूर करता है। जब खुफिया एजेंसियों को उसके बारे में इनपुट मिले तो उनके कान खड़े हो गये। खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि संदिग्ध विदेशी लगभग एक साल पहले तीन माह के टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। वीजा अवधि खत्म हुए भी करीब आठ माह बीत चुकी है।
विज्ञापन


जाट भवन के आसपास का एरिया रडार पर
बताया जा रहा है कि अफ्रीकी नागरिक लंबे समय से रोहतक के ‘जाट भवन’ के आसपास रह रहा है। खुफिया तंत्र जाट भवन के पदाधिकारियों और आसपास के लोगों से बातचीत करके उसके बारे में जानकारी जुटा रहा है। खुफिया एजेंसियां संदिग्ध विदेशी की कॉल डिटेल भी खंगाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर खंगाला गया होटलों का रिकार्ड
मंगलवार को खुफिया विभाग की टीमें होटलों और धर्मशालाओं का रिकार्ड खंगालती रहीं। हुडा कांप्लेक्स, दिल्ली रोड, भिवानी स्टैंड, शीला बाईपास, राजीव गांधी चौक और दूसरे एरिया के रिकॉर्ड की जांच की गई। फोकस इस बात पर रहा कि कोई व्यक्ति लंबे समय से होटल या धर्मशाला में तो नहीं रह रहा है।


पता चला था कि कीनिया मूल के कुछ विदेशी रोहतक में रह रहे हैं। पुलिस ने जाट भवन के आसपास के एरिया में ऐसे छह लोगों से पूछताछ की, लेकिन वे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मिले। उनके पास कागजात पूरे थे। उनका कोई साथी बिना कागजात नहीं मिला। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि उनका कोई अन्य साथी बिना कागजात तो नहीं रह रहा था।
- जशनदीप सिंह रंधावा, पुलिस अधीक्षक रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed