फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advocates on strike in Chandigarh from Thursday

Chandigarh News: गुरुवार से चंडीगढ़ में हड़ताल पर वकील, सोमवार को निकालेंगे कार रैली, जानें वजह

Wed, 22 Feb 2023 03:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Feb 2023 03:49 PM IST
सार

चंडीगढ़ पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें वकील अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला का नाम भी शामिल है। बार एसोसिएशन एफआईआर से दोनों वकीलों के नाम हटाने की मांग कर रही है। इसी मांग को लेकर बीते हफ्ते वकीलों ने तीन दिन हड़ताल भी की थी।

विज्ञापन
Advocates on strike in Chandigarh from Thursday
प्रेसवार्ता करते डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ जिला अदालत में वकील गुरुवार से हड़ताल करेंगे। वहीं सोमवार को कार रैली निकालकर वकील सेक्टर- 9 एसएसपी ऑफिस तक रोष व्यक्त करेंगे। रैली जिला अदालत परिसर से सुबह 11 बजे निकलेगी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान शंकर गुप्ता ने बताया कि वह गृह सचिव और एसएसपी से मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। इसके बाद भी दोनों वकीलों के नाम नहीं केस से नहीं हटाए गए हैं। इसी के चलते गुरुवार से हड़ताल करने का एलान किया गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर धरनारत कौमी इंसाफ मोर्चा के सदस्यों ने बीते दिनों चंडीगढ़ स्थित पंजाब सीएम आवास का घेराव करने की कोशिश की थी। जब सीमा पर चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोका तो प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई थी। घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। इसमें वकील अमर सिंह चहल और दिलशेर सिंह जंडियाला का नाम भी शामिल है। बार एसोसिएशन एफआईआर से दोनों वकीलों के नाम हटाने की मांग कर रही है। इसी मांग को लेकर बीते हफ्ते वकीलों ने तीन दिन हड़ताल भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed