{"_id":"77246aee4ca6ede45387e33100ad7fa9","slug":"advisor-vijay-kumar-dev-instructions-for-gps-system-in-ctu-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च तक CTU की सभी बसों में GPS लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च तक CTU की सभी बसों में GPS लगाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी एडवाइजर विजय कुमार देव ने 15 मार्च तक सभी सीटीयू बसों में जीपीएस लगाने के निर्देश परिवहन विभाग के लिए जारी किए हैं। ‘गए थे नमाज बख्शने, रोजे गले पड़े’ यह कहावत यूटी सचिवालय में उस वक्त चरितार्थ हुई जब एप लांच कराने आए परिवहन विभाग के अधिकारियों से एडवाइजर ने सवाल पर सवाल करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
हालत यह थी कि अधिकारियों से जवाब देते नहीं बन रहा था। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने लांच किए जा रहे बस गाइड एप के फायदे गिनाने शुरू ही किए थे कि एडवाइजर ने काउंटर करना शुरू कर दिया। एडवाइजर ने पूछा कि आपकी बसों में जीपीएस सिस्टम है?
विज्ञापन
इस पर परिवहन निदेशक अमित तलवार ने कहा कि 50 प्रतिशत बसों में जीपीएस है। 130 साधारण बसों में यह सुविधा नहीं है। एडवाइजर ने कहा कि उनमें जीपीएस क्यों नहीं है। जीपीएस होगा तो इस एप का ज्यादा फायदा लोगों को मिलेगा। एडवाइजर ने पूछा कब तक सभी बसें जीपीएस से लैस हो जाएंगी।
विज्ञापन
अमित तलवार ने दो महीने का समय कहते हुए गेंद परिवहन सचिव विक्रम देव दत्त के पाले में डाल दी। परिवहन सचिव तीन महीने का समय मांग लिया। इस पर एडवाइजर ने कहा कि इतने से काम के लिए तीन महीने तो बाकी चीजें कैसे होंगी। उन्होंने आदेश दिया कि 15 मार्च तक हर हाल में सभी बसों को जीपीएस से जोड़ो।
एडवाइजर ने बस फ्रीक्वेंसी भी 30 मिनट की बजाए 7 से 10 मिनट करने के आदेश दिए। इसके लिए 31 मार्च तक कोरोना की बाकी बसों की खेप मंगवाने के आदेश दिए। स्टाफ भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी लाने को कहा। ग्रिड सिस्टम पर एडवाइजर ने लोगों की राय माईगव (mygov)के जरिए लेने केआदेश दिए।
एप का भी लिया टेस्ट
एडवाइजर यहीं नहीं रुके। उन्होंने बस गाइड एप का टेस्ट भी लिया। उन्होंने कहा कि मुझे सचिवालय से आईएसबीटी-17 जाना है तो कौन सी बस मिलेगी। इस पर परिवहन निदेशक अमित तलवार ने उन्हें एप से सर्च कर बस का नंबर और समय बताया।
बिजली-पानी बिल के लिए भी एप लांच
एडवाइजर ने माईचंडीगढ़ एप लांच किया। जिसमें चंडीगढ़ प्रशासन की अभी तक लांच की गई सभी एप को लिंक कर दिया गया है। एप में बिजली पानी के बिल भी पता चल जाएंगे। जिसके बाद घर बैठे उन्हें जमा किया जा सकेगा। इसमें दिए गए बस गाइड एप के विकल्प से बसों के रूट और उनके आने-जाने के समय का पता चलेगा।
इस मौके पर बस रूट मैप भी लांच किया गया। जिसे हर बस क्यू शेल्टर पर चस्पा किया जाएगा। रूट मैप पर बस रूट और समय सारिणी की विस्तृत जानकारी मिलेगी। रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी से यह रूट मैप लोगों को निशुल्क उपलब्ध रहेंगे। इसकेलिए विभाग ने 10 हजार मैप तैयार करवाए हैं।
यूटी के बॉर्डर एरिया पर बढ़ेगी बस सर्विस
प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि चंडीगढ़ में डीजल ऑटो किसी भी सूरत में चलने नहीं दिए जाएंगे। पंचकूला और मोहाली से सटे बॉर्डर एरिया में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए परिवहन विभाग बसों की फ्रिक्वेंसी बढ़ाएगा। बसों के फेरे बढ़ाने के साथ ही बसों की संख्या में भी इजाफा होगा।
डीजल ऑटो पर रोक के बाद स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) के पास एलपीजी ऑटो के लिए खूब आवेदन आ रहे हैं। एडवाइजर विजय देव ने एसटीए को आए आवेदनों को तेजी से निपटाने के आदेश दिए हैं।
एडवाइजर ने कहा कि ऑटो चालक क्लीन फ्यूल के साथ चंडीगढ़ आते हैं तो यूटी प्रशासन स्वागत करेगा। काउंटर परमिट तक की परेशानी नहीं होगी। एडवाइजर ने कहा कि वह शहर की आबोहवा में जहर नहीं घुलने देंगे।