फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advisor inspected the Kovid control room, spoke to the patient

एडवाइजर ने कोविड कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, मरीज से की बात

Tue, 18 Jan 2022 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Advisor inspected the Kovid control room, spoke to the patient
चंडीगढ़। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सोमवार को जीएमएसएच-16 में बनाए गए कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात डॉक्टरों व पैरा मेडिकल कर्मचारियों से बातचीत की और आने वाली कॉल संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कोरोना के एक मरीज से ऑनलाइन बात भी की और उसे सलाह भी दी।
विज्ञापन

वहीं, रैपिड रिस्पांस टीम के कार्यालय का भी दौरा किया और उनके कामकाज के तरीके का जायजा लिया। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे मरीजों से बेहद विनम्रता से बात करें। उन्होंने कोविड-19 कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने पर स्वास्थ्य सचिव और उनकी टीम को बधाई दी। साथ ही ई संजीवनी मॉड्यूल के जरिए मरीजों को दिए जा रहे परामर्श संबंधी जानकारी भी ली। कहा कि ऑनलाइन मॉड्यूल के माध्यम से मरीज बिना अस्पताल आए ही डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed