फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adviser Manoj Parida today inaugurated a sanitization tunnel at Sector 26 vegetable market

Coronavirus: चंडीगढ़ में यहां लगी सैनिटाइजर टनल, कोरोना संक्रमण से बचाएगा ये 'खास स्नान'

Thu, 09 Apr 2020 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Adviser Manoj Parida today inaugurated a sanitization tunnel at Sector 26 vegetable market
- फोटो : ANI

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट के प्रवेश द्वार पर लगी शहर की पहली सैनिटाइजर टनल का शुभारंभ बुधवार को एडवाइजर मनोज परिदा ने किया। इस दौरान टनल में प्रवेश कर उन्होंने खुद को सैनिटाइज करने के साथ नगर निगम के अधिकारियों से टनल के विषय में जानकारी ली।

विज्ञापन


एडवाइजर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रेन मार्केट को लेकर जारी प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इस दौरान डीसी मनदीप सिंह बराड़, नगर निगम कमिश्नर केके यादव, एसडीएम नाजुक कुमार ने भी टनल में जाकर खुद को सैनिटाइज किया। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन


इसी को लेकर शहर में जहां-जहां ज्यादा संख्या में लोग एकत्र होते हैं वहां अन्य सैनिटाइज टनल लगाई जाएगी। टनल के शुभारंभ के बाद एडवाइजर मनोज परिदा ने ग्रेन मार्केट परिसर पर भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की गई तैयारियों का जायजा भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-16 और 32 के अस्पतालों में लगेगी सैनिटाइज टनल:  सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में पहली सैनिटाइज टनल के शुरू होने के बाद अब शहर के दो बड़े अस्पतालों में भी सैनिटाइज टनल लगाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने नगर निगम को सेक्टर-16 और 32 के अस्पतालों के मुख्य द्वार पर सैनिटाइज टनल लगाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि निगम ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही निगम इस कार्य को मूर्तरूप दे देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed