फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advertisement was put on OLX, took a bike worth 2.5 lakh on the name of test drive

ओएलएक्स पर डाला था विज्ञापन, टेस्ट ड्राइव के बहाने ढाई लाख की बाइक ले उड़ा शातिर

Sat, 28 Nov 2020 07:20 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
Advertisement was put on OLX, took a bike worth 2.5 lakh on the name of test drive
चंडीगढ़। मनीमाजरा निवासी एक छात्र को ढाई लाख कीमत की केटीएम बाइक बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डालना महंगा पड़ गया। दरअसल, एक शख्स ने बाइक खरीदने के लिए युवक से संपर्क किया और टेस्ट ड्राइव करने के बहाने बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक जब वह टेस्ट ड्राइव कर वापस नहीं लौटा तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने राहुल नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के केटीएम सर्विस सेंटर के पास का है। पीड़ित रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मनीमाजरा के शांति नगर स्थित गली नंबर 4 में परिवार समेत रहता है और डेराबस्सी स्थित एक इंस्टीट्यूट का छात्र है। करीब एक महीना पहले उसने अपनी केटीएम बाइक (पीबी-11-बीयू3099) को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। इसके बाद राहुल नाम के व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। इसके बाद राहुल से उसकी बात होने लगी। शिकायत में बताया गया कि राहुल ने उसे फोन पर कहा कि वह अपनी बाइक को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में लेकर आए। इसके बाद रवि बाइक लेकर सेक्टर-17 पहुंचा तो राहुल उसका इंतजार कर रहा था। बाइक को देखते ही राहुल ने बाइक पसंद कर ली और खरीदने की इच्छा जाहिर की और बाइक को सर्विस सेंटर में जांच कराने की बात कही। इसके बाद रवि उसे अपनी बाइक पर बैठाकर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित केटीएम सर्विस सेंटर ले गया। सर्विस सेंटर में मैकेनिक ने बाइक को चेक कर उसे बिल्कुल ठीक बताया। इसके बाद राहुल चाबी लेकर बाइक की टेस्ट ड्राइव करने चला गया। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो रवि ने उसे कॉल किया, लेकिन उसका नंबर बंद आने लगा।
विज्ञापन

मोबाइल नंबर की डिटेल खंगालने में जुटी पुलिस
घटना के बाद रवि ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सेक्टर-31 थाना प्रभारी परमजीत कौर सेखों टीम के साथ मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता रवि ने अपने बयान में बताया कि ओएलएक्स पर बाइक का विज्ञापन डालने पर कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल पर फोन आया था। उसने अपना नाम राहुल बताया लेकिन उसके घर का कोई पता नहीं है। शिकायतकर्ता के बयान पर पुलिस अब आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed