{"_id":"7e65169ea12f681fe641b8066c943a53","slug":"adventure-of-trekking-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में अब हर माह फील कीजिए ट्रैकिंग का रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में अब हर माह फील कीजिए ट्रैकिंग का रोमांच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 11 Apr 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि जंगल और एडवेंचर से प्यार है तो चंडीगढ़ प्रशासन आपके लिए हर महीने ट्रैकिंग का तोहफा लेकर आया है। शुक्रवार को फारेस्ट डिपार्टमेंट के प्रस्ताव पर एडवाइजर विजय कुमार देव ने मुहर लगाते हुए ट्रैकिंग का कैलेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
अब जुलाई, अगस्त व सितंबर को छोड़कर अब हर महीने एडवेंचर का लुत्फ उठाया जा सकेगा। इसके लिए तारीख सुनिश्चित कर दी गई हैं। अप्रैल में 26 तारीख को ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए फारेस्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं या फिर दफ्तर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
यह होगा रूट
नेपली से लेकर कांसल फारेस्ट तक ट्रैकिंग रूट करीब साढ़े सात किलोमीटर का है। रास्ते में दिल को छू लेने वाले जंगल आपके दिल में उमंग और उत्साह भर देंगे। 1500-1500 फुट ऊंची तीन पहाड़ियों पर चढ़ना और उससे दिखने वाले सुंदर व्यू आपको रोमांचित करेंगे।
विज्ञापन
हो सकता है कि ट्रैकिंग के दौरान आप थक जाएं, लेकिन पूरे रास्ते का अनुभव एक यादगार बन सकती है। उत्साह भरने के लिए ट्रैकिंग टीम के साथ चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी भी होंगे। इस दौरान ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी इंतजाम प्रशासन की ओर से किया जाएगा।
कब-कब होगी ट्रैकिंग
अप्रैल 26
मई 09
जून 06
अक्टूबर 10
नवंबर 21
दिसंबर 12
(नोट : जुलाई, अगस्त व सितंबर महीने बंद रहेगी ट्रैकिंग)