{"_id":"6413761b845baa2dd10cf017","slug":"admission-process-started-on-480-seats-of-ba-bcom-llb-chandigarh-news-c-16-pkl1043-89050-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बीए-बीकॉम, एलएलबी की 480 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बीए-बीकॉम, एलएलबी की 480 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से बीए-बीकॉम, एलएलबी के दाखिला आवेदन शुरू हो गए हैं। तीन विभागों की 480 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। उम्मीदवारों को दाखिले के लिए पीयू की वेबसाइट https://uglaw.puchd.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
पीयू के तीन विभागों में करवाया जाता है कोर्स
विभाग सीट
यूआईएलएस पीयू चंडीगढ़ बीए- एलएलबी - 180
यूआईएलएस पीयू चंडीगढ़ बीकॉम एलएलबी - 180
यूआईएलएस पीयू रीजनल सेंटर लुधियाना - 60
यूआईएलएस पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर - 60
30 अप्रैल को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा
पीयू की ओर से बीए-बीकॉम एलएलबी के लिए 30 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित होगी। इसके लिए परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ में ही बनाया जाएगा। उम्मीदवार 24 अप्रैल को पीयू की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
दिव्यांगों को मिलेगी लेखक की सुविधा
अगर कोई विद्यार्थी दिव्यांग है या दृष्टिबाधित है तो उसे लेखक की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही दृष्टिबाधित उम्मीदवारों को वाइस चांसलर की अनुमति के साथ परीक्षा को हल करने के लिए 30 मिनट का अधिक समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
90 मिनट में हल करने होंगे सौ प्रश्न
बीए-एलएलबी और बीकॉम एलएलबी के पेपर में सौ प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। पेपर को हल करने के लिए 90 मिनट का समय होगा। इसमें उत्तर गलत होने पर एक चौथाई अंक काटा जाएगा। सौ में से 60 प्रश्न सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स, 20 एप्टीट्यूट ऑफ लॉ, 10 टेस्टिंग मेंटल एबिलिटी और अन्य 10 अंग्रेजी के होंगे। प्रश्नपत्र अंग्रेजी, हिंदी और पंजाबी में भाषा में होगा।
इस आधार पर तैयार होगी मेरिट लिस्ट
मेरिट लिस्ट के लिए बीए एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय कोर्स में प्रवेश परीक्षा के 50 प्रतिशत और अन्य वेटेज बारहवीं बोर्ड के अंकों की होगी। वहीं बीकॉम एलएलबी ऑनर्स पांच वर्षीय कोर्स में प्रवेश परीक्षा के 50 प्रतिशत और अन्य वेटेज बारहवीं के अंकों की होगी, इसमें बारहवीं में वाणिज्य विषय होना जरूरी है।