आईटीआई में चाहते हैं दाखिला तो काम की है ये खबर, जानें- आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली समेत पंजाब के अलग-अलग जिलों में स्थित आईटीआई में प्रवेश न ले पाने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग पंजाब ने विद्यार्थियों को दाखिले का आखिरी मौका दिया है। ऐसे विद्यार्थियों को अब ऑन द स्पाट दाखिला दिया जाएगा और यह दाखिला प्रक्रिया 16 जनवरी तक चलेगी जबकि 18 जनवरी से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विभाग ने साफ कर दिया है कि इसके बाद किसी को दाखिला नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विभाग के निदेशक कुमार सौरभ राज ने आदेश जारी किए हैं। जिन्हें तुरंत प्रभाव से पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक सरकारी और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में दाखिला प्रक्रिया चलेगी। क्राफ्ट्समैन ट्रेड के तहत विभिन्न ट्रेडों में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार विभाग के दाखिला पोर्टल या वेबसाइट पर पंजीकृत हुए हैं या नहीं हैं, उन्हें दाखिला दिया जाएगा।
ऐसे विद्यार्थियों को भारत सरकार की सीटीएस योजना के तहत दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें अपने असल प्रमाणपत्र लेकर आने होंगे। उम्मीदवार विभाग के दाखिला पोर्टल पर www.itipunjab.nic.in पर 24 घंटे पंजीकरण कर सकते हैं।
दिक्कत आने पर फोन और ई-मेल से मिलेगी मदद
जानकारी के मुताबिक दाखिले के बाद 18 जनवरी से कक्षाएं शुरू होंगी। कक्षाओं संबंधी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। वहीं, किसी उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन करने में दिक्कत आ रही है तो नजदीकी आईटीआई में जाकर हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान उन्हें कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके अलावा एक मेल आईडी और फोन नंबर तैयार किया गया है। इनके माध्यम से विभाग में संपर्क किया जा सकता है। फोन पर संपर्क करने के लिए 0172 5022357 या मेल आईडी itiadmission2020@gmail.com पर संपर्क करना होगा।
यहां भी 16 तक होगा दाखिला
न्यू वोकेशनल वेलफेयर ट्रेनिंग योजना के तहत केवल अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के दाखिले के लिए अक्तूबर से दाखिला प्रक्रिया चल रही थी। खाली सीटों पर एनसीसीवीटी एससीवीटी ट्रेडों में 16 जनवरी से दाखिला प्रक्रिया होगी।
पूरे पंजाब में हैं 112 आईटीआई
जानकारी के मुताबिक पूरे पंजाब में 112 आईटीआई हैं। जिनकी संख्या प्रत्येक जिले में चार से पांच तक हैं। हालांकि कोविड की वजह से दाखिला प्रक्रिया पर असर पड़ा था। हालांकि आईटीआई में दाखिले के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई गई थीं। इसके बाद भी कई सीटें खाली रह गई थीं। जिसके बाद अब यह प्रक्रिया चल रही है। हालांकि हर आईटीआई में कई ट्रेडों में तो सीमित सीटें ही रह गई हैं।