फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator issued, orders for relesing, employess DA

सांसद खेर का असर, प्रशासक ने दिए कर्मचारियों का डीए जारी करने के आदेश

Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 09 Mar 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Administrator issued, orders for relesing, employess DA
- फोटो : File Photo
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने प्रशासन को कर्मचारियों का डीए जारी करने के आदेश दे दिए हैं। बुधवार को सांसद किरण खेर ने प्रशासक बदनौर के सामने डीए जारी न किए जाने का मामला रखा। इसके बाद प्रशासक ने यह आदेश जारी किए। 
विज्ञापन


सांसद ने ही प्रशासक के आदेश की पुष्टि की है। इससे पहले कर्मचारी संगठनों की मांग के बाद सोमवार को सांसद खेर ने एडवाइजर परिमल राय को भी चिट्ठी लिखी थी। कर्मचारियों का एक जुलाई 2016 से 31 दिसंबर 2016 तक का डीए अभी बकाया है। हालांकि पंजाब में भी डीए बकाया है, लेकिन खेर ने यूटी को पंजाब से अलग होकर अपने कर्मचारियों को डीए जारी करने की मांग रखी थी।
विज्ञापन


सांसद ने बताया कि उन्हें कई कर्मचारी संगठनों की तरफ से इसके लिए रिप्रजंटेशन आ चुकी थी। यूटी सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन केप्रेसिडेंट रणजीत सिंह हंस ने डीए जारी करने की मांग की थी। हंस ने डीए जारी न होने से कर्मचारियों को होने वाली दिक्कतों से भी अवगत करवाया था। जीटी इंप्लाइज आर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट रविंद्र कौशल भी उनसे इस बारे में मिलकर मांग कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed