फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator expressed objection, new parking policy will be changed

Chandigarh News: प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने जताई आपत्ति, नई पॉर्किंग पॉलिसी में होगा संशोधन

Sun, 20 Aug 2023 11:25 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2023 11:25 AM IST
सार

नगर निगम की बैठक में 25 जुलाई को इस पॉलिसी को पास किया गया था। इस पॉलिसी में दोपहिया वाहनों को फ्री कर दिया था जबकि चार पहिया वाहन के लिए पहले 15 मिनट फ्री कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Administrator expressed objection, new parking policy will be changed
प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्राइसिटी से बाहर के वाहनों से दोगुना पार्किंग शुल्क वसूलने और नई दरों को लेकर पेश की गई चंडीगढ़ की नई पार्किंग पॉलिसी पर पेच फंस गया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित सलाहकार परिषद की बैठक में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने इस नीति पर पुनर्विचार करने की बात करते हुए नई पार्किंग पॉलिसी को नकार दिया। प्रशासक की आपत्ति के बाद अब इस पॉलिसी को बदलने की तैयारी हो गई है। बता दें कि सार्वजनिक और राजनीतिक स्तर पर इस नीति का पहले ही विरोध हो रहा था।

विज्ञापन


प्रशासक ने अपने सलाहकार धर्मपाल को सलाहकार परिषद की बैठक के दौरान कहा कि इस तरह से पार्किंग पॉलिसी में दोहरा रवैया अपनाने से बचना चाहिए। शहर की आवश्यकता के अनुसार, पार्किंग के रेट रखे जा सकते हैं लेकिन अलग जगह से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क अलग नहीं हो सकते। इसके बाद अब नगर निगम की होने वाली अगली बैठक में इस पॉलिसी को संशोधित किया जाएगा।
विज्ञापन


गौर हो कि इस पॉलिसी को लेकर पहले भी विवाद चल रहा था। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग ने प्रशासक को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने इस पार्किंग पॉलिसी का विरोध किया था। वहीं, अकाली दल के कई नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी प्रशासक से मिला था। उन्होंने भी इस पॉलिसी पर आपत्ति जताई थी। आम आदमी पार्टी के नेता प्रदीप छाबड़ा ने यह पॉलिसी लागू होने पर इसे अदालत में चुनौती देने की भी बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


25 अगस्त को पास हुई थी पॉलिसी

नगर निगम की बैठक में 25 जुलाई को इस पॉलिसी को पास किया गया था। इस पॉलिसी में दोपहिया वाहनों को फ्री कर दिया था जबकि चार पहिया वाहन के लिए पहले 15 मिनट फ्री और इसके बाद 15 मिनट से चार घंटे के लिए 15 रुपये, आठ घंटे के लिए 20 रुपये और इसके बाद 10 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क तय किए थे।


 

प्रशासक के निर्देश पर सदन की अगली बैठक में नई पार्किंग नीति पर चर्चा की जाएगी। निगम और प्रशासन ने चंडीगढ़ में यातायात के दबाव को कम करने के मकसद से ही इस नीति का प्रस्ताव रखा है। - अनूप गुप्ता, मेयर चंडीगढ़।

नगर निगम की बैठक में 25 जुलाई को इस पॉलिसी को पास किया गया था। इस पॉलिसी में दोपहिया वाहनों को फ्री कर दिया था जबकि चार पहिया वाहन के लिए पहले 15 मिनट फ्री कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed