फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator Challenge Cup All India Football Tournament Started in chandigarh

एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मुकाबला रहा ड्रा

Sun, 23 Sep 2018 12:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
Administrator Challenge Cup All India Football Tournament Started in chandigarh
Football Tournament

चंडीगढ़ में एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का शनिवार का आगाज हुआ। इसका आयोजन खेल विभाग की ओर से 22 से 30 सितंबर तक किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग क्लबों की टीमें इसमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3 लाख रुपये, रनरअप को 1.5 लाख रुपये तथा तीसरे स्थान की टीम को 75 हजार रुपये का अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के मुकाबले में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42, 46 तथा 7 में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


टूर्नामेंट की उद्घाटन शनिवार को सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स में किया गया। हालांकि बारिश की वजह से फ्लैग ऑफ सेरेमनी को फुटबॉल ग्राउंड के सामने बने इंडोर बैडमिंटन हाल में करवाना पड़ा। इसके बाद उद्घाटन मैच की शुरूआत फाइनेंस सेक्रेटरी अजोय सिन्हा ने फुटबॉल को किक लगाकर की। इनके साथ सेक्रेटरी स्पोर्ट्स जतिंदर यादव, यूटी खेल विभाग के डॉयरेक्टर तेजदीप सिंह सौनी, ज्वाइंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. महेंद्र सिंह, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर रविंदर सिंह लाड़ी के साथ खेल विभाग के कई कोच भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


उद्घाटन मैच टाटा फुटबॉल अकादमी जमशेदपुर और यूथ एसोसिएशन फुटबाल क्लब मणिपुर की टीमों के बीच खेला गया। मैच के फुल टाइम के बाद दोनों ही टीमें 1-1 गोल कर बराबरी पर रहीं। टूर्नामेंट चंडीगढ़ में सेक्टर 7, 42, 46 में खेला जाना है। शनिवार को सुबह से हुई बारिश के चलते मैदान पूरी तरह से गीले रहे। इस वजह से आयोजकों ने रविवार को कोई भी मुकाबला न खेलने का एलान किया है। अब अगले मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुखना में वाटर स्पोर्ट्स का हुआ आगाज 

Administrator Challenge Cup All India Football Tournament Started in chandigarh
Water sports
चंडीगढ़ में अखिल भारतीय पुलिस स्पोर्ट्स बोर्ड नई दिल्ली की ओर से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 18वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आगाज 22 सितंबर को हुआ। प्रतियोगिता सुखना लेक पर शनिवार को सुबह 10 बजे होनी थी, लेकिन तेज बारिश के कारण आयोजकों को अपना स्थान बदलकर पंचकूला के पास रामगढ़ के आईटीबीपी भानू करना पड़ा।

 लेकिन दोपहर तीन बजे के बाद जाकर सुखना लेक पर प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। यह प्रतियोगिता सुखना लेक पर 22 से 26 सितंबर तक चलेगी। इसमें 22 टीमें भाग ले रही हैं। वाटर स्पोर्ट्स के दौरान रोइंग, कैयकिंग व क्नोइंग प्रतियोगिताएं होंगी। पहले दिन 100 मीटर रोइंग इवेंट को कराया गया। इसमें 21 हीट हुई, जिनमें टीमों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस इवेंट के आखिरी राउंड के मुकाबले रविवार को होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed