फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator Banwarilal Purohit handed over appointment letters to 37 players.

Chandigarh News: प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने 37 खिलाड़ियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

Fri, 01 Mar 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Administrator Banwarilal Purohit handed over appointment letters to 37 players.
चंडीगढ़। खेल कोटे से की गई सिपाहियों की भर्ती में वीरवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने 37 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर खिलाड़ियों के चेहरे खिले नजर आए। बाकी खिलाड़ियों की कुछ खानापूर्ति बची है, वह पूरा होते ही उन्हें भी नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। चंडीगढ़ के नए सचिवालय में आयोजित समारोह में प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने डीजीपी प्रवीर रंजन, एसएसपी कंवरदीप कौर और एसपी केतन बंसल के कार्य की काफी सराहना की।
विज्ञापन

डीजीपी प्रवीर रंजन ने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक ने खिलाड़ियों को पुलिस में भर्ती कराने के लिए नीति बनाने और भर्तियां करने का निर्देश दिए थे। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बहुत ही कम समय में पारदर्शिता के साथ 45 सिपाहियों को भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी की है। समारोह में प्रशासक के सलाहकार राजीव वर्मा, आईजी राजकुमार सिंह, होम सेक्रेटरी नितिन यादव, वित्त सचिव डाॅ. विजय नामदेवराव जड़े और एसएसपी कंवरदीप कौर भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन




सभी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर के



वीरवार को जिन 37 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, वे सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में उन्होंने विभिन्न खेलों में पदक जीत कर देश का नाम रोशन करने का काम किया है। नियुक्ति पत्र पाने वालों में करीब 15 लड़कियां भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासक पुरोहित बोले- चंडीगढ़ पुलिस ने किया संतुष्ट, मगर सुधार की गुंजाइश कभी खत्म नहीं होती

अपने भाषण के दौरान प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस के काम से वे संतुष्ट हैं। मगर सुधार की गुंजाइश कभी खत्म नहीं होती। शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसएसपी कंवरदीप की तारीफ की। वहीं खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और शीघ्र करने पर एसपी केतन बंसल की उन्होंने सराहना की।




पुरोहित ने की डीजीपी की तारीफ, बोले- ईमानदारी की मिसाल पेश की



बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि डीजीपी प्रवीर रंजन ने इस भर्ती के मामले में ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि एक खिलाड़ी की सिफारिश उन्होंने डीजीपी से की थी। मगर डीजीपी ने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह खिलाड़ी योग्य नहीं है। अधिकारियों को ऐसे ही अपने काम के प्रति ईमानदार होना चाहिए। यह ईमानदारी देश को आगे ले जाने के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed