फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator and Governor Solanki celebrated his birthday with artists

प्रशासक और राज्यपाल सोलंकी ने कलाकारों के साथ मनाया जन्मदिन

Sat, 02 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 02 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Administrator and Governor Solanki celebrated his  birthday with artists
प्रशासक और राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी - फोटो : amar ujala

पंजाब, हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने कलाकारों संग मनाया जन्मदिन। आज मेरा जन्मदिन है, इसकी खुशी तो है ही, लेकिन आपने 20 दिन में तीन हजार किलोमीटर की जो यात्रा की है, उसकी खुशी ज्यादा है। इससे बेहतर तरीके से मेरा जन्मदिन नहीं मनाया जा सकता था।

विज्ञापन


यह बात पंजाब, हरियाणा के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी ने शुक्रवार शाम को कलाग्राम में कलाकारों की प्रस्तुति के बाद कही। वह कलाकारों की यात्रा समाप्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शुक्रवार को ही प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी का 78वां जन्मदिन भी था।
विज्ञापन


शाम को ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा और पंजाब के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रो. सोलंकी ने कहा कि इन बच्चों को कार्यक्रम के माध्यम से देश में सर्वत्र कला और संगीत का जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वह निश्चित रूप से प्रशंसनीय काम है। नार्थ जोन कल्चर सेंटर का मैं इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले नार्थ जोन कल्चर सेंटर की तरफ से प्रशासक से उनका जन्मदिन का केक कटवाया गया। इस रस्म में उनके साथ स्लम एरिया के बच्चे भी मौजूद थे। प्रशासक ने बच्चों को मिठाई भी बांटी। इस दौरान उनके साथ नोर्थ जोन कल्चर सेंटर के डायरेक्टर राजिंदर सिंह गिल और प्रोग्राम इंचार्ज यादविंदर शर्मा भी मौजूद थे। 
यादविंदर शर्मा ने बताया कि नोर्थ जोन कल्चर सेंटर द्वारा 12 जून को पंजाब, राजस्थान, ओडिशा और त्रिपुरा के 80 कलाकारों को  बाघा बोर्ड, गुरदासपुर, सांबा, जे एंड के, लेह, मनाली भेजा गया था। इन कलाकारों ने इन बोर्ड पर भंगड़ा, जिदुआं, होजागिरि, गुपगुड्डू, संबलपुरी, भवाई आदि कल्चर कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर आमजन के साथ जवानों का मनोरंजन भी किया।


अफसर की कार ने सीनियर सिटीजन की गाड़ी को मारी टक्कर 
पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक की हाई सिक्योरिटी के बीच कलाग्राम की पार्किंग में पंजाब के एक आला अधिकारी की गाड़ी के ड्राइवर ने अपनी कार बैक करते हुए एक सीनियर सिटीजन की कार को टक्कर मार दी। सीनियर सिटीजन ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने आला अधिकारी की कार को रोकने की कोशिश नहीं की। जबकि इस जगह पर पुलिस स्टाफ के साथ ट्रैफिक पुलिस के थानेदार और पुलिस कर्मचारी भी खड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed