फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrative reshuffle in Punjab, four Tehsildars and Sub-Tehsildars transferred

Punjab: पंजाब में चार तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, लगातार हो रहा है प्रशासनिक फेरबदल

Fri, 02 Feb 2024 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:17 AM IST
सार

जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें तहसीलदार कुलदीप सिंह ढिल्लों को एसएएस नगर से रूपनगर, तहसीलदार अर्जुन सिंह ग्रेवाल रूपनगर से एसएएस नगर, नायब तहसीलदार राकेश अग्रवाल को बनूड़ से गमाडा (एसएएस नगर) और नायब तहसीलदार अंकुश कुमार नायब गमाडा (एसएएस नगर) से बनूड़ तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Administrative reshuffle in Punjab, four Tehsildars and Sub-Tehsildars transferred
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

पंजाब सरकार द्वारा प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इसी कड़ी के तहत शुक्रवार को चार तहसीलदारों और उपतहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। 
विज्ञापन


जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें तहसीलदार कुलदीप सिंह ढिल्लों को एसएएस नगर से रूपनगर, तहसीलदार अर्जुन सिंह ग्रेवाल रूपनगर से एसएएस नगर, नायब तहसीलदार राकेश अग्रवाल को बनूड़ से गमाडा (एसएएस नगर) और नायब तहसीलदार अंकुश कुमार नायब गमाडा (एसएएस नगर) से बनूड़ तैनात किया गया है।

तीन आईपीएस सहित 26 पुलिस अधिकारियों के हुए थे ट्रांसफर 
जनवरी के आखिरी दिन गृह विभाग ने तीन आईपीएस सहित 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए थे। 1998 बैच के आईपीएस नीलाभ किशोर को एसटीएफ की कमान सौंपी गई है। एडीजीपी नीलाभ किशोर को यह नई पोस्टिंग खाली पड़े पद पर पदोन्नति के अनुसार दी गई है।

आईपीएस शिवे कुमार वर्मा को एडीजीपी इंटरनल सिक्योरिटी, आईपीएस जसकरण सिंह को रोपड़ रेंज के एडीजीपी के साथ एसएएस नगर के इंटेलिजेंस-2 के एडीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये तीनों अधिकारी बीते रोज ही प्रोमोट किए गए थे। तीन आईपीएस के अलावा पीपीएस नरेश कुमार को जालंधर पीएपी का एआईजी और 75वीं पीएपी बटालियन का कमांडेंट लगाया गया है।
सतवीर सिंह को डीसीपी अमृतसर हेडक्वर्टर, भूपिंदर सिंह को लुधियाना सीआईडी का जोनल एआईजी के साथ लुधियाना आईआरबी की तीसरी टुकड़ी का कमांडेंट, भूपिंदर सिंह को बठिंडा एसटीएफ का एआईजी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed