फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   administration take big action, eight hotel seal at chandigarh

प्रशासन का बड़ा एक्शन, चंडीगढ़ के 8 होटल सील

Sun, 04 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
administration take big action, eight hotel seal at chandigarh

बिल्डिंग वॉयलेशन के खिलाफ चंडीगढ़ प्रशासन ने शनिवार को अभियान चलाकर आठ होटलों को सील कर दिया। व्यापारियों ने इस कार्रवाई का विरोधा किया। प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में होटल व्यापारियों ने व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ मिलकर उपायुक्त मोहम्मद शाइन से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि उनके होटलों में जो वॉयलेशन है, उसके बारे में पहले बताया जाए। कुछ दिन का समय दिया जाना चाहिए। उपायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि अभियान रोक दिया जाएगा। सोमवार को सभी को वॉयलेशन की जानकारी दे दी जाएगी। उपायुक्त के आश्वासन के बावजूद होटलों को सील करने का अभियान शनिवार शाम चार बजे तक चलता रहा। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने सेक्टर 19 में रोष प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


नोटिस दिया नहीं और कर दिया सील
सेक्टर-7 मार्केट के प्रधान अशोक ग्रोवर ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर प्रशासन की टीम ने उनके होटलों की चेकिंग की थी। उस दौरान कहा गया था कि जिन होटलों में वॉयलेशन है उनको नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद होटलों का वॉयलेशन हटाने के लिए कुछ मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यदि होटलों से अतिरिक्त निर्माण नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अशोक ग्रोवर का कहना है कि उन्हें खुद नहीं मालूम कि उनके होटल में क्या-क्या वॉयलेशन है।

यदि वे बता देते तो हम उसे जल्द हटा देते। अशोक ग्रोवर ने कहा प्रशासन की तरफ से उन्हें पहले सूचना देनी चाहिए थी। इसके बाद होटलों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

ये होटल किए गए सील

होटल बालाजी सेक्टर-22
होटल शृंगार सेक्टर-19
होटल वेलकम सेक्टर-35
होटल सनवियू सेक्टर-35बी
होटल नीलकमल सेक्टर-7
होटल सुप्रीम सेक्टर-7
होटल डायमंड प्लाजा सेक्टर-22
होटल जिमी सेक्टर-22डी

कोट
बिना नोटिस दिए होटलों को सील करने का तरीका गलत है। व्यापारियों को मालूम ही नहीं है कि उनके होटलों में क्या-क्या वॉयलेशन है। इस अभियान का व्यापार मंडल विरोध करता है।

चरंजीव सिंह, प्रेसिडेंट, व्यापार मंडल

कोट

प्रशासन को पहले व्यापारियों को वॉयलेशन के बारे में बताना चाहिए और उसे हटाने के लिए उन्हें समय भी देना चाहिए था। लेकिन, ऐसा कुछ भी किए बिना होटलों को सील करने पहुंच गए। इससे व्यापारियों को काफी परेशानी हुई है।
संजीव चड्डा, वाइस प्रेसिडेंट, व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed