फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration sent PCS Jagdeep Sehgal back to Punjab

Chandigarh News: प्रशासन ने पीसीएस जगदीप सहगल को वापस भेजा पंजाब

Tue, 23 Apr 2024 05:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Administration sent PCS Jagdeep Sehgal back to Punjab
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने सोमवार को पीसीएस जगदीप सहगल को वापस पंजाब भेजने के आदेश जारी कर दिए। सहगल को चंडीगढ़ में कार्यरत एक साल भी पूरा नहीं हुआ। नवंबर माह में पीसीएस अधिकारी ने चंडीगढ़ में ज्वाइन किया था। आलोक पासी के हरियाणा वापस जाने के बाद सहगल को सहायक उत्पाद एवं कराधान आयुक्त का प्रभार सौंपा गया था।
विज्ञापन

सोमवार को कार्मिक विभाग के सचिव अजय चागती की तरफ से जारी आदेश के अनुसार चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद सहगल को वापस पंजाब भेजा गया है। बता दें कि पंजाब के बहुचर्चित अमरूद घोटाले में सहगल पर आरोप लगे हैं। राज्य विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से हाल ही में राज्य सरकार को पत्र लिख कर इस मामले में दो आईएएस, एक पीसीएस और एक आईएफएस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 17 ए के तहत कार्रवाई करने की अनुमति मांगी गई थी। जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की अनुमति मांगी गई है, बताया जा रहा है कि उनमें सहगल भी हैं। वो उस समय गमाडा के पूर्व भूमि अधिग्रहण अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed