फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration ready to give land for 10 thousand flats

पीएम आवास योजना: 10 हजार फ्लैट्स के लिए प्रशासन जमीन देने को तैयार

Mon, 03 Apr 2017 09:16 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 03 Apr 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Administration ready to give land for 10 thousand flats
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : DEMO Pics
प्रशासन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहले फेज में बनने वाले 10 हजार फ्लैट्स के लिए सीएचबी को जमीन देने को तैयार हो गया है। इसी सप्ताह के अंत तक प्रशासन सीएचबी को 50 एकड़ जमीन ट्रांसफर कर देगा। इसके बाद सीएचबी अलग-अलग कैटेगरी के मकानों की संख्या तय करते हुए स्कीम को लांच करेगा। छह मंजिला इमारत में फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा। यह जमीन दक्षिणी सेक्टर में देने की उम्मीद है। प्रशासन के पास इस समय कुल 600 एकड़ जमीन खाली है। वहीं योजना के तहत ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी फ्लैट्स के लिए अब तक करीब 45 हजार आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


अभी आवेदन के लिए 18 दिन 
मालूम हो कि इस समय ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी-1 और 2 कैटेगरी के फ्लैट्स के लिए डिमांड सर्वे के तहत 36 हजार लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। सीएचबी को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जबकि सीएचबी कार्यालय आकर छह हजार से ज्यादा लोग मैनुअल तरीके से आवेदन कर चुके हैं। 20 अप्रैल तक कोई आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन पर कोई शुल्क नहीं
ऑनलाइन आवदेन पूरी तरह से निशुल्क है जबकि मैनुअल तरीके से आवेदन फार्म की कीमत 10 रुपये रखी गई है। पहले के तीन दिन फार्म भरने के लिए सीएचबी कार्यालय में काफी मारामारी मचने के बाद अब प्रशासन ने ई संपर्क और कियोस्क पर भी आवेदन फार्म लेने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये लोग कर सकते हैं आवेदन

Administration ready to give land for 10 thousand flats
Chandigarh Housing Board Office, Sector 9 - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन अलग-अलग कैटेगरी के तहत शुरूआत में 10 हजार फ्लैट्स के निर्माण करने के लिए जमीन ट्रांसफर करने को तैयार हो गया है। जल्द ही अधिकारिक तौर पर जमीन ट्रांसफर हो जाएगी। सभी कैटेगरी के फ्लैट्स का निर्माण किया जाएगा।
मनिंदर बैंस, चेयरमैन, सीएचबी

ये लोग कर सकते हैं आवेदन
स्कीम के तहत वे लोग आवेदन कर सकते हैं जो इस शहर में 17 जून, 2015 पहले से रह रहे हों। आवेदक के पास आधार और वोटर कार्ड होना चाहिए। साथ ही आवेदक के नाम पर देशभर में कोई मकान और प्लॉट नहीं होना चाहिए। सीएचबी के अनुसार तीन लाख रुपये की वार्षिक आय तक ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत और छह लाख की आय वाले एलआईजी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि 6 से 12 लाख की आय वाले एमआईजी-1 और 12 से 18 लाख रुपये की आय वाले एमआईजी-2 फ्लैट के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed