{"_id":"e7bd1f9ad24100ca0d1b4e7c6bcd1239","slug":"administration-proposed-rs-300-save-in-bank-and-become-auto-owner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन का प्रस्ताव, 300 रुपये बैंक में दें और बनें ऑटो मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन का प्रस्ताव, 300 रुपये बैंक में दें और बनें ऑटो मालिक
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदार से किराये पर ऑटो लेकर चलाने वालों को प्रशासन ऑटो मालिक बनने का मौका दे रहा है। डीजल ऑटो पर रोक के बाद एलपीजी ऑटो को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन लोन भी दिलवा रहा है। इसके लिए प्रशासन ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू साइन किया है। जिसमें ऑटो चालकों को सालाना 9.6 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अधिकतर चालक प्रतिदिन 300 रुपये चुका कर ऑटो किराये पर लेते हैं। 300 रुपये के बाद जितने भी पैसे मिलते हैं वह चालक के होते हैं। ऐसे में प्रशासन ऐसे ऑटो चालकों को खुद ऑटो मालिक बनने का मौका दे रहा है। जिसमें वह पहले की तरह 300 रुपये ठेकेदार को नहीं बल्कि बैंक में देंगे।
विज्ञापन
ऐसा करने से तीन साल में लोन का पैसा चुकता हो जाएगा और वह खुद ऑटो के मालिक बन जाएंगे। तीन साल बाद दिन में जितने भी पैसे जुटेंगे वह पूरी राशि ऑटो चालक की होगी। इसमें से उसे एक भी पैसा न ठेकेदार को और न ही बैंक में देना होगा। डीजल ऑटो पर पाबंदी के बाद कोई चालक बेरोजगार न रहे इसके लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 2009 के बाद से डीजल ऑटो रजिस्ट्रेशन बंद है। इसके बाद भी 10 हजार से अधिक ऑटो बिना काउंटर परमिट शहर में घुसपैठ करते रहे हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था तो बिगड़ती ही है ऑटो प्रदूषण का कारण भी बनते हैं। हालांकि महीने भर से एसटीए ने डीजल ऑटो पर पाबंदी केलिए मुहिम छेड़ रखी है। रोजाना 30 से 40 ऑटो के चालान और इंपाउंड हो रहे हैं।
राजीव तिवारी, एडीशनल सेक्रेटरी, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथोरिटी, चंडीगढ़ ने बताया कि ऑटो चालकों को ऑटो मालिक बनने का मौका दिया जा रहा है। जिसमें कम ब्याज दर की आसान ईएमआई पर ऑटो चालकों को लोन दिलाया जा रहा है। इसकेलिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू साइन किया गया है।