फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration may extend the time to open all shops, decision today

सभी दुकानों को खोलने के समय को बढ़ा सकता है प्रशासन, फैसला आज

Tue, 15 Jun 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Administration may extend the time to open all shops, decision today
चंडीगढ़। कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद यूटी प्रशासन ने शहर में लगभग सभी गतिविधियों की मंजूरी दे दी है। सोमवार से शनिवार तक सभी दुकानें खुल रही हैं। प्रशासन दुकानों को खोलने के समय में बढ़ोतरी करने जा रहा है। दुकानों का समय शाम 6 से बढ़ाकर 7 बजे तक किया जा सकता है।
विज्ञापन

पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने इस बारे में आखिरी फैसला लेने के लिए मंगलवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई है। इस बैठक में उनके सलाहकार मनोज परिदा के साथ स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, पीजीआई निदेशक, पंचकूला और मोहाली के डीसी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन

शहर में अब कोरोना के रोजाना के मामले 50 से भी कम आने लगे हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार प्रशासन की तरफ से अतिरिक्त राहत दी जा सकती है। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शहर में संक्रमणता दर 3 फीसदी से भी कम हो चुकी है। पिछली बैठक में लोगों को अधिकतर राहत दी जा चुकी है। अब दुकानों के खुलने के समय को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शाम 6 बजे तक ही दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई है। इस समय को बढ़ाकर शाम 7 बजे किया जा सकता है। शहर को एक बार फिर पुरानी स्थिति में लौटाने की कोशिश हो रही है। हालांकि, प्रशासन अभी जल्दबाजी नहीं करना चाहता है, इसलिए मिनी लॉकडाउन की कई सख्तियों को अभी भी लागू किया जाएगा। वहीं, पंजाब और हरियाणा के आदेश को देखने के बाद ही चंडीगढ़ की तरफ से कोई फैसला लिया जाता है। हरियाणा ने एक हफ्ते तक नियमों को लागू किया है, ऐसे में माना जा रहा है कि चंडीगढ़ में भी ढील के साथ मिनी लॉकडाउन को जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 8 बजे तक दुकानों को खोलने की व्यापारी कर रहे मांग
चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के कैलाश जैन ने मांग की है कि चंडीगढ़ में अब कोरोना के मामलों में कमी आ रही है, इसलिए चंडीगढ़ में दुकानें बंद करने के समय को 6 बजे से बढ़ाकर 8 बजे कर देना चाहिए। वीरेंद्र गुलेरिया ने कहा कि व्यापारियों की दिक्कतों को देखते हुए प्रशासन को आर्थिक राहत देनी चाहिए और बिजली के बिलों के न्यूनतम चार्जिंग खत्म किए जाने चाहिए। प्रॉपर्टी टैक्स व अन्य सभी प्रकार के सरकारी देनदारियों को भी माफ किया जाना चाहिए। बैठक में कैलाश चंद जैन के अलावा वीरेंद्र गुलेरिया, नरेश अरोड़ा, अशोक कपिला, महेंद्र बंसल, प्रदीप बंसल, शिव कुमार पुरी, संदीप चौधरी उपस्थित रहे। अन्य मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी प्रशासक को पत्र लिखकर व ट्वीट कर दुकानों को बंद रखने के समय को बढ़ाकर 8 बजे करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed