फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university international hostel will change in corona care center

पीयू का इंटरनेशनल हॉस्टल बना कोरोना केयर सेंटर, मरीजों को देना होगा चार्ज, जानिए पर डे शुल्क

Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 03 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
punjab university international hostel will change in corona care center
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : फाइल फोटो

यूटी प्रशासन ने गुरुवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्टल को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील करने का फैसला लिया है। हालांकि इस कोविड केयर सेंटर में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को पैसे खर्च करने पड़ेंगे। पहले यह सुविधा जेम्स होटल में थी लेकिन अब वहां से इस केयर सेंटर को पीयू के इंटरनेशनल हॉस्टल में शिफ्ट किया जा रहा है।

विज्ञापन


यूटी प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल हॉस्टल के सभी कमरे शेयरिंग होंगे। यहां पर एक कमरा, दो बेड और तीन बेड के आधार पर दिए जाएंगे, जिसके दाम अलग-अलग होंगे। सिंगल रूम एक व्यक्ति के रहने के लिए होगा, जिसमें रहने का एक दिन का खर्च 1500 रुपये और 500 रुपये तीन समय के खाने के लिए चार्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


एक कमरे में दो बेड के लिए 1000 रुपये प्रति व्यक्ति प्रति बेड के आधार पर दिया जाएगा। साथ ही 500 रुपये एक व्यक्ति के तीन वक्त के खाने के लिए चार्ज किए जाएंगे। वहीं, तीन बेड के तहत प्रति व्यक्ति 700 रुपये प्रति बेड चार्ज किये जाएंगे, जबकि प्रति व्यक्ति 500 रुपये तीन वक्त के खाने के लिए चार्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल स्टाफ ही लेगा पैसा, कोविड केयर फंड में होगा जमा

कोविड केयर सेंटर में डॉक्टर व नर्स जीएमसीएच-16 की तरफ से भेजे जाएंगे। जीएमसीएच-16 ही हॉस्टल में सैनिटाइजेशन आदि का काम देखेगा। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पर एंबुलेंस मुहैया कराने की जिम्मेदारी होगी, जबकि खाना जीएमसीएच-32 से आएगा। मरीजों से पैसा पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल हॉस्पिटल के स्टाफ द्वारा ही लिया किया जाएगा, जिसे बाद में कोविड केयर फंड में जमा करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed