फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration fails to stop illegal bus operations: Union

Chandigarh News: अवैध बसों के संचालन को रोकने में असफल प्रशासन-यूनियन

Wed, 27 May 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Administration fails to stop illegal bus operations: Union
चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूटी में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाली निजी लग्जरी, इंटीग्रल कोच और स्लीपर बसों के अवैध संचालन पर कार्रवाई करने में यूटी प्रशासन विफल साबित हुआ है। यह आरोप चंडीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर यूनियन के नेताओं जसवंत सिंह, आजाद सिंह और बलबीर सिंह ने लगाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि मोटर व्हीकल एक्ट 1988 और निर्धारित परिवहन नियमों की लगातार अवहेलना के बावजूद संबंधित विभागों की ओर से कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके कारण चंडीगढ़ धीरे-धीरे अवैध निजी बस संचालन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। तीनों नेताओं ने गेट रैली को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों पर यह आरोप लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की कई बसें भी बिना स्वीकृत समय-सारणी और निर्धारित संचालन नियमों के चंडीगढ़ में संचालित हो रही हैं। इसकी वजह से सेक्टर-17 और सेक्टर-43 बस स्टैंड पर आए दिन विवाद, झगड़े और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है। यूनियन का कहना है कि इस गंभीर विषय को लेकर चीफ सेक्रेटरी, यूटी प्रशासन, सचिव परिवहन और सेक्रेटरी एसटीए यूटी चंडीगढ़ को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब से आने वाली कई लग्जरी और इंटीग्रल कोच निजी बसों के पास वैध परमिट या काउंटर साइन तक नहीं हैं। यूनियन नेताओं ने मांग की कि सीटीयू के महाप्रबंधक, स्टेशन सुपरवाइजर और इंस्पेक्टरों को सेक्टर-17 और सेक्टर-43 बस स्टैंड समेत निर्धारित क्षेत्रों में अवैध बसों, टैक्सियों, ऑटो रिक्शा और अन्य अनधिकृत वाहनों के चालान काटने और कानूनी कार्रवाई करने की शक्तियां दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed