{"_id":"5a0f2c6e4f1c1bc1678bc2a1","slug":"administration-fails-to-implement-vendors-act-says-harmohan-dhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडर्स एक्ट को लागू करवाने में प्रशासन असफल, हो सकता है खूनी टकराव: धवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडर्स एक्ट को लागू करवाने में प्रशासन असफल, हो सकता है खूनी टकराव: धवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
हरमोहन धवन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहड़ी फड़ी वालों और व्यापारियों के बीच खूनी संघर्ष हो सकता है ऐसी संभावना पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरमोहन धवन ने जताई है। धवन ने शहर के व्यापारियों और वेंडर्स के बीच चल रहे तनाव पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया तो शहर में अराजकता का माहौल बन सकता है।
धवन का कहना है कि प्रशासन वेंडर एक्ट को लागू करवाने में असफल साबित हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के अनुसार 2014 में वेंडिंग एक्ट को बनाया गया था। ताकि गरीब लोगों को रोजगार मिल सके। इसके तहत एक निश्चित समय सीमा में स्ट्रीट वेंडरों को लाइसेंस दिलाकर जगह उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी। जबकि ऐसा नहीं हो पाया।
धवन ने दावा किया है कि जिस प्रकार से सेक्टर-22, सेक्टर-19 और सेक्टर-17 के बाजारों में आंदोलन चल रहा है। अब यही आंदोलन शहर भर में फैल रहा है। धवन ने सुझाव देते हुए कहा कि अगर इस मसले को समय रहते नहीं निपटाया गया तो प्रशासन के लिए भारी चूक होगी। उन्होंने कहा कि शहर में बिना देरी किए वेंडर एक्ट को लागू किया जाए। धवन का कहना है कि व्यापारियों और वेंडर्स के बीच सहमति बनाकर वेंडिंग जोन तय किए जाए। वेंडिंग जोन का स्थान ऐसी जगह पर हो जहां आम जनता को पहुंचने में आसानी हो। साथ ही आम जनता को असुविधाओं का सामना न करना पड़े।