फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   administration ask help to chandigarh resident for clean india mission

सिटी ब्यूटीफुल की रैंकिंग बढ़ाने में रेजिडेंट्स की मांगी मदद

Wed, 06 Jan 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
administration ask help to chandigarh resident for clean india mission

स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई में सिटी ब्यूटीफुल की रैंकिंग बढ़े, इसके लिए प्रशासन और नगर निगम के अधिकारी गंभीर हो गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को सलाहकार विजय देव ने अधिकारियों के साथ शहर की अलग अलग रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ सेक्टर-22 के सामुदायिक केंद्र में बैठक की।

इस दौरान अधिकारियों को कहा गया कि शहरी विकास मंत्रालय की ओर से उन्हें शहर की सफाई व्यवस्था पर फोन आएगा जिस पर शहर की अच्छी रिपोर्ट दें ताकि शहर को सैनिटेशन में अव्वल रैंकिंग मिल सके। अधिकारियों ने एसोसिएशनों के पदाधिकारियों से कहा कि अगर उन्हें सफाई से संबंधित कोई शिकायत है तो मिल बैठकर हल निकाल लेंगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक बार फिर शहर का सर्वे शुरू हो गया है। इसमें शहरवासियों की भागीदारी को भी शामिल किया गया है। इसके तहत चार जनवरी से लोगों से शहरी विकास मंत्रालय की ओर से फोन पर कुछ सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले साल हुए रैंकिंग में शहर का 21वां स्थान था। देश भर की नगर निगम की शिकायतों के बाद इस सर्वे को खारिज कर दिया गया था और अब मंत्रालय फिर से सर्वे करवा रहा है। आठ से 11 जनवरी तक मंत्रालय की ओर से एक टीम शहर में सर्वे करेगी।

इन सबके आधार पर 25 जनवरी को शहर की नई रैंकिंग की घोषणा की जाएगी। निगम ने मंत्रालय को 10 हजार लोगों के फोन नंबर भेजे हैं। स्वच्छता अभियान के तहत देश से 75 शहरों को चुना गया है। इनमें 53 शहर ऐसे हैं, जिसमें जनसंख्या 10 लाख से अधिक है।

7 जनवरी से सेक्टर-17 में सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। सलाहकार विजय देव खुद सफाई करेंगे। सलाहकार ने रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों से भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह इस अभियान का प्रधान सेवक बनेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह अभियान पूरे शहर में चलना चाहिए और इसे रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का अभियान बनाया जाए।

सड़क किनारे से मजदूरों को हटाएं:बिट्टू
बैठक में फासवेक अध्यक्ष बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि इस समय सड़कों के किनारे  अलग अलग जगह मजदूर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, जिस कारण सड़कों पर गंदगी होती है। बिट्टू ने कहा कि जब तक इन्हें हटाया नहीं जाएगा तब तक शहर साफ नहीं रह सकता है। सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि शहर की राउंड अबाउटस के पास आटो खड़े रहते हैं। ये आटो चालक भी सड़कों पर गंदगी फैला रहे हैं।


एसडीएम करें इलाके का दौरा: कर्नल चीमा
सेक्टर-34 से आए कर्नल चीमा ने कहा कि शहर में कई जगह खाने पीने की रेहड़ियां लगी हुई है उनका कहना है कि सलाहकार को भी रेजिडेंट्स कितनी बार मोबाइल पर मैसेज करें। उन्होंने बैठक में मौजूद एसडीएम को कहा कि वह अपने अपने एरिया में कम से कम दौरा तो करें। उन्होंने कहा कि शिकायत करने के बावजूद अधिकारी काम नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed