फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration arrange a meeting of all political parties on the worsening situation of Corona

कोरोना के बिगड़ते हालात पर प्रशासन ने बुलाई राजनीतिक दलों की बैठक

Tue, 27 Apr 2021 02:19 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Administration arrange a meeting of all political parties on the worsening situation of Corona
चंडीगढ़। कोरोना से बिगड़ते हालात पर पंजाब के राज्यपाल व यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सभी राजनीतिक दलों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। इसमें गवर्नर कोरोना के मौजूदा हालात पर राजनीतिक दलों के नुमाइंदों के साथ चर्चा करेंगे। दलों की ओर से आए सुझावों पर भी विचार करेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि जिस तरह से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड नहीं है। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन लगाने पर भी नेताओं से चर्चा की जा सकती है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रशासन अब लॉकडाउन तभी लगाएगा, जब एक साथ पूरे ट्राइसिटी में लगे। सिर्फ एक शहर में लॉकडाउन लगाने से इसका कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। यह लॉकडाउन वीकेंड न होकर एक सप्ताह या 14 दिन का हो सकता है। आम आदमी पार्टी के नेता चंद्रमुखी शर्मा ने इस बैठक के लिए यूटी प्रशासक का आभार जताया है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी प्रशासन की हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने कुछ दिन पहले यूटी प्रशासक को पत्र लिखकर आल पार्टी मीटिंग बुलाने का आग्रह किया था। इसके साथ ही उन्होंने कई सुझाव भी भेजे थे।
विज्ञापन

परिदा की संगठनों को आगे आने की अपील (फोटो परिदा)
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शहर के समाजसेवी व संगठनों से अपील की है कि कोरोना संकट में वे आगे आएं और कुछ कदम उठाकर लोगों व प्रशासन की मदद कर सकते हैं। उन्होंने वकीलों, वास्तुकारों, सीए, कारोबारियों सहित तमाम संगठनों से कहा है कि निजी व सरकारी हेल्थ वर्करों की मदद से 10 बेड या उससे अधिक बेड वाले कोरोना देखभाल केंद्र स्थापित करें। इन केंद्रों में बिस्तर, भोजन व आक्सीजन की उपलब्धता हो। ऐसे केंद्र के लिए शहर में कई सारी जगह उपलब्ध हैं। कम्युनिटी सेंटर भी है। यदि ऐसा होता है तो मरीजों की मदद के साथ अस्पतालों से बोझ कम होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग धन देने में सक्षम हैं तो पैसे दें। इन पैसों का इस्तेमाल सिर्फ गरीब मरीजों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed