फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration and municipal employees came in support of farmers

किसानों के समर्थन में आए प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी

Sat, 05 Dec 2020 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
Administration and municipal employees came in support of farmers
चंडीगढ़। प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी किसानों के समर्थन में आ गए हैं। फेडरेशन ऑफ यूटी इंप्लाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक में फैसला लिया कि सात दिसंबर को सेक्टर-17 में किसानों के समर्थन में प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी धरना देंगे। फेडरेशन की बैठक सेक्टर-33सी में अध्यक्ष रघबीर चंद की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 नवंबर को हड़ताल में शामिल फेडरेशन से संबंधित यूनियनों का धन्यवाद किया। इस दौरान भारत सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बिजली, पानी, बागबानी, सड़क, एमसी मनीमाजरा, बाल-कल्याण परिषद सहित प्रशासन और नगर निगम की डेढ़ दर्जन से भी अधिक विभागीय यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। फेडरेशन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि बैठक के दौरान लाभ में चल रहे बिजली विभाग के निजीकरण का फैसला रद्द करने, डेलीवेज, वर्कचार्ज और कांट्रैक्ट, आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का होने तक समान काम के लिए समान वेतन देने, विभागों में खाली पदों को भरने, नियमों में संशोधन कर पदोन्नति का कोटा बढ़ाने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकायों का जल्द भुगतान करने, जेम प्रणाली खत्म करके कर्मचारियों को दिल्ली की तर्ज पर विभागों के अधीन करने, स्मार्ट घड़ियां डालने का फैसला रद्द करने, डीसी रेट बढ़ाने आदि मांगों को लागू करनाने के लिए धरना देने का फैसला किया। बैठक में प्रशासन के मुख्य अभियंता मुकेश आनंद की निंदा करते कहा गया कि मुख्य अभियंता मुकेश आनंद के कार्यकाल में विकास कार्य ठप्प हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed